‘मैं वो CSK का खिलाड़ी नहीं…’ स्टिंग विवाद पर वंश बेदी ने तोड़ी चुप्पी
Last Updated:
Vansh Bedi reacts: दिल्ली के विकेटकीपर-बल्लेबाज वंश बेदी ने स्टिंग ऑपरेशन विवाद में अपना नाम आने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. सोशल मीडिया पर चल रही मैच फिक्सिंग और गोपनीय जानकारियां लीक करने की खबरों को उन्होंने पूरी तरह बेबुनियाद, झूठा और मानहानिकारक बताया. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली प्रीमियर लीग का हिस्सा रहे बेदी ने साफ किया कि स्टिंग में बताए गए खिलाड़ी से उनका कोई संबंध नहीं है.
वंश बेदी ने लीगल एक्शन की दी धमकी.
नई दिल्ली. भारतीय घरेलू क्रिकेट और टी-20 लीग्स से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है. दिल्ली के विकेटकीपर-बल्लेबाज वंश बेदी ने स्टिंग ऑपरेशन के बाद उठे विवाद और खुद पर लग रहे आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए सभी बातों को सिरे से खारिज कर दिया है. सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और मैच फिक्सिंग से तार जुड़ने की खबरों को वंश बेदी ने पूरी तरह से ‘झूठा और मानहानिकारक’ करार दिया है.
विवाद की शुरुआत एक अंडरकवर स्टिंग ऑपरेशन से हुई, जिसमें पूर्व घरेलू क्रिकेटर रचित भाटिया (Rachit Bhatia) नजर आए थे. इस स्टिंग ऑपरेशन में दावा किया गया कि टीम से जुड़ी गुप्त और संवेदनशील जानकारियां लीक की जा रही हैं और इसमें एक आईपीएल फ्रैंचाइजी के खिलाड़ी का नाम लिया गया. हालांकि, मूल स्टिंग ऑपरेशन में किसी भी खिलाड़ी का नाम सीधे तौर पर उजागर नहीं किया गया था. लेकिन जैसे ही यह खबर क्रिकेट जगत में फैली, सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया. इंटरनेट पर कई जगह यह दावा किया जाने लगा कि स्टिंग में जिस नामरहित खिलाड़ी का जिक्र था, वह कोई और नहीं बल्कि वंश बेदी (Vansh Bedi) हैं.
View this post on Instagram