Last Updated:
Chitrakoot News: धर्म नगरी चित्रकूट आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और स्थानीय बाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है. शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई पहचान देने और आवागमन को सुगम व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से बांदा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 35 के सुधार और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 86 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इससे पर्यटकों और यात्रियों का सफर आसान होगा.
Chitrakoot: धर्म नगरी चित्रकूट आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और स्थानीय बाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है. शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई पहचान देने और आवागमन को सुगम व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से बांदा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 35 के सुधार और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 86 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इससे पर्यटकों और यात्रियों का सफर आसान होगा. इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है.
बतातें चले की राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 35 चित्रकूट से बांदा की ओर जाती है. अब उसको और भी बेहतर बनाया जा रहा है. इस परियोजना के अंतर्गत 70 किलोमीटर मार्ग का नवीनीकरण एवं क्षतिग्रस्त पेवमेंट का सुधार, 05 क्षतिग्रस्त पुलियों का पुनर्निर्माण तथा, भरतकूप एवं शिवरामपुर के आबादी वाले क्षेत्रों में RCC नाली का निर्माण किया जाएगा. इससे स्थानीय लोगों के साथ दूसरे शहरों से आने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी.
सुरक्षा के किये जाएंगे उपाय
इसके सगन ही यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेटल बीम क्रैश बैरियर, आधुनिक रोड मार्किंग, रेट्रो-रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड एवं अन्य सड़क सुरक्षा उपाय किए जाएंगे. ताकि इस रोड से निकलने वाले वाहन चालकों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो और वह आसानी से चित्रकूट तक आ सके. वही इस संबंध में चित्रकूट डीएम पुलकित गर्ग ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि इस मार्ग के लिए 86.21 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं.
सुरक्षित ठहराव एवं पार्किंग की भी होगी सुविधा
इसमें मार्ग की सुधार के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के लिए भी कई कार्य किया जा रहे हैं. इसमें कर्वी के निकट ट्रक ले-बाय भी विकसित किया जाएगा, जिससे भारी वाहनों के सुरक्षित ठहराव एवं पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी. उन्होंने बताया कि इसमें आधा हिस्सा चित्रकूट जिला और आधा हिस्सा बांदा जिले में आता है. इसका जल्द ही कार्य शुरू होगा और काम पूरा होने के बाद आने वाले लोगों को चित्रकूट तक पहुंचाने के लिए काफी आसानी होगी.