दिवाली पर IND vs PAK मैच, पटाखों से पहले धमाका करने उतरेगा सहवाग का लाडला
Last Updated:
IND vs PAK Under-19 Asia Cup: क्रिकेट फैंस को दिवाली के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. दोनों टीमें अंडर-19 एशिया कप 2026 के ग्रुप स्टेज मैच में आमने-सामने होंगी. भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 10 विकेट से हराया था. वहीं, पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की थी. मैच भारतीय समयनुसार सुबह 10.30 बजे शुरू होगा.
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रहेंगी आर्यवीर सहवाग पर नजरें.
नई दिल्ली. पिछली बार अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान से हार झेलने के बाद अब भारत की नजरें ग्रुप ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में बदला चुकता करने पर होंगी. दोनों टीमों के बीच दिवाली के दिन यानी कल (8 नवंबर) को मुकाबला होगा. भारत ने अपने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया था. उसने 128 रन के लक्ष्य को 19.1 ओवर में हासिल किया. वहीं, पाकिस्तान ने मेजबान यूएई के खिलाफ 37.3 ओवरों में 225 रन के लक्ष्य को हासिल करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की थी.
यह मैच ग्रुप ए में शीर्ष पर रहने वाली टीम के निर्धारण को देखते हुए महत्वपूर्ण है. इसमें जीत हासिल करने वाली टीम के ग्रुप में शीर्ष पर रहने की संभावना बढ़ जाएगी. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. दोनों टीम ने अपने अभियान का शानदार आगाज किया है. ऐसे में रविवार को होने वाला मैच काफी रोमांचक होने की संभावना है.
आर्यवीर सहवाग पर रहेंगी नजरें
भारत के लिए बल्लेबाजी में निगाहें आर्यवीर सहवाग पर टिकी होंगी, जो पूर्व भारतीय स्टार सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे हैं. आर्यवीर ने नेपाल के खिलाफ सिर्फ 52 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का शानदार नमूना पेश किया था. उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए, जिससे उनके आक्रामक बल्लेबाजी के तरीके में उनके पिता की बल्लेबाजी शैली की झलक दिखाई दी.
लक्ष्य रायचंदानी भी फॉर्म में
दूसरे छोर पर कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 63 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए जिससे भारत ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर दिया था. भारत एक बार फिर से अपनी इस सलामी जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद करेगा. भारतीय टीम में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ भी शामिल हैं. उन्हें नेपाल के खिलाफ बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन वह विकेटकीपिंग करते नजर आए.
YOUR DIWALI PLANS? WE’VE GOT ‘EM COVERED!
Nothing says festive fireworks quite like an India-Pakistan showdown!
Watch India U19 take on Pakistan U19 in the DP World Men’s U19 Asia Cup on 8th November, 10:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV!
#SonySportsNetwork #SonyLIV #INDvPAK