IND vs NZ 2nd ODI Highlights: 135 रन बनाने में टीम इंडिया के छूटे पसीने, दूसरे वनडे में बारिश ने बचाई लाज


होमखेलक्रिकेट

135 रन बनाने में भारत के छूटे पसीने, NZ से दूसरे वनडे में जैसे-तैसे मिली जीत

Last Updated:

IND vs NZ 2nd ODI Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे मैच में हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. वेलिंग्टन में खेले गए 47-47 ओवर के मुकाबले में भारत की गेंदबाजी शानदार रही, जिससे न्यूजीलैंड की पारी 134 रन पर सिमट गई. जवाब में भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ाई जरूर, लेकिन DLS के तहत भारत ने 4 रन से जीत दर्ज कर ली.

Top Deals Inside

135 रन बनाने में भारत के छूटे पसीने, NZ से दूसरे वनडे में जैसे-तैसे मिली जीतZoom

टीम इंडिया ने जीता दूसरा वनडे मैच.

नई दिल्ली. वेलिंग्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच रोमांचक रहा. बारिश से प्रभावित मुकाबले को टीम इंडिया ने जीत जरूर लिया, लेकिन एक समय भारतीय फैंस की सांसें अटक गई थीं. 135 रन के छोटे स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय पारी लड़खड़ा गई थी, लेकिन केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के महत्वपूर्ण रनों से भारत ने मैच अपने नाम कर लिया. इससे पहले भारत की गेंदबाजी शानदार रही, जिसने न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 135 रन पर ही ढेर कर दिया. बारिश के चलते पहले ही देरी से शुरू हुए मुकाबले में तीन-तीन ओवरों की कटौती हुई. मैच 47-47 का रखा गया. हालांकि, भारतीय पारी के 26 ओवर होने के बाद बारिश आ गई, जिसके बाद DLS (डकवर्थ लुइस सिस्टम) के तहत भारत की 4 रन से जीत सुनिश्चित हुई. भारत ने 26 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन बना लिए थे. भारत ने अब 5 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है.

रोहित-विराट का नहीं चला बल्ला
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब हुई. कप्तान शुभमन गिल दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही बिना खाता खोले चलते बने. इसके बाद क्रीज पर आए विराट कोहली भी 7 रन ही बना सके. 17 रन पर भारत के दो बड़े विकेट गिर चुके थे. हालांकि, इसके बाद रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन काइल जेमिसन ने भारत को तीसरा झटका दे दिया. जेमिसन ने रोहित को 23 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया. अक्षर पटेल भी 7 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे भारत का स्कोर 47/4 हो गया.

134 रन पर ढेर हुआ न्यूजीलैंड
टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए भारत ने गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी से मेजबानों को 134 रन पर ही ढेर कर दिया. भारत ने न्यूजीलैंड पर शुरुआत से हु दबाव बनाए रखा. 23 के स्कोर तक टीम ने अपने टॉप तीन बल्लेबाज विल यंग (6), टिम सिफर्ट (0) और हेनरी निकोलस (11) खो चुकी थी. आकिब नहीं ने ओपनर्स तो अंशुल कंबोज ने निकोलस को चलता किया.

53 के स्कोर तक पहुंचते पहुंचते कीवी टीम ने 5 विकेट खो दिए. टॉम लैथम (7) और ग्लेन फिलिप्स (0) को एक ही ओवर में गुरनूर ने आउट किया. न्यूजीलैंड को डेरिल मिचेल और मिचेल सेंटनर ने सँभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन कामयाब नहीं हुए. दोनों ने छठे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की. डेरिल मिचेल ने अर्धशतक लगाया. मिचेल ने 104 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली. मिचेल के आउट होने के ठीक बाद सैंटनर भी आउट हो गए. सेंटनर ने 38 गेंदों पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 31 रन बनाए. इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कीवी बल्लेबाजी 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई.

गुरनूर ने बरपाया कहर
भारत की तरफ से युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने घातक गेंदबाजी की. बरार ने 10 ओवर में 2 मेडन फेंके और मात्र 30 रन देकर 4 विकेट लिए. इसके अलावा, आकिब नबी ने 7 ओवर में 31 रन देकर 2, अंशुल कंबोज ने 8 ओवर में 25 रन देकर 2 और अक्षर पटेल ने 9 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह को विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने 7 ओवर में महज 16 रन दिए.



Source link