Last Updated:
दिवाली के त्योहार पर घर में मिठाइयों के साथ-साथ बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स भी खूब आते हैं. मेहमानों को खिलाने और पूजा-पाठ में इस्तेमाल करने के बाद अक्सर ये मेवे घर में बच जाते हैं. कई बार समझ नहीं आता कि इनका क्या किया जाए. ऐसे में इन्हें लंबे समय तक डिब्बे में रखने या रोजाना मुट्ठी भर खाकर खत्म करने के बजाय कुछ नई रेसिपी तैयार कर सकते हैं. इनसे स्वादिष्ट स्नैक्स से लेकर मीठे डेजर्ट तक बनाए जा सकते हैं.
दिवाली के त्योहार पर घर में मिठाइयों के साथ-साथ बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स भी खूब आते हैं. मेहमानों को खिलाने और पूजा-पाठ में इस्तेमाल करने के बाद अक्सर ये मेवे घर में बच जाते हैं. कई बार समझ नहीं आता कि इनका क्या किया जाए. ऐसे में इन्हें लंबे समय तक डिब्बे में रखने या रोजाना मुट्ठी भर खाकर खत्म करने के बजाय कुछ नई रेसिपी तैयार कर सकते हैं. इनसे स्वादिष्ट स्नैक्स से लेकर मीठे डेजर्ट तक बनाए जा सकते हैं.
घर पर बनाएं हेल्दी ग्रेनोला बार- बचे हुए बादाम, काजू, अखरोट और किशमिश से ग्रेनोला बार तैयार कर सकते हैं. इसके लिए सभी मेवों को छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इनमें ओट्स और शहद या खजूर का पेस्ट मिलाएं. इस मिश्रण को एक ट्रे में फैलाकर अच्छी तरह दबा दें और कुछ देर फ्रिज में रखें. जमने के बाद इसे बार के आकार में काट लें. सुबह के नाश्ते या शाम की हल्की भूख के लिए यह अच्छा विकल्प है.
. काजू-अखरोट से बनाएं क्रीमी डिप अगर घर में काजू और अखरोट बचे हैं, तो इनसे एक स्वादिष्ट डिप तैयार कर सकते हैं. मेवों को कुछ देर पानी में भिगो दें. इसके बाद इन्हें लहसुन, नींबू का रस, नमक और थोड़े हर्ब्स के साथ पीस लें. जरूरत के हिसाब से पानी मिलाकर इसकी कंसिस्टेंसी ठीक कर लें. इस डिप को टोस्ट, सैंडविच और स्नैक्स के साथ परोस सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कुछ अलग मीठा खाने का मन हो तो स्टफ्ड खजूर बनाएं. खजूर के बीज निकालकर उसके अंदर कटे हुए बादाम, पिस्ता और अखरोट भर दें. ऊपर से थोड़ा नारियल बुरादा या पिघली हुई चॉकलेट लगा सकते हैं. इसे तैयार करने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और मेहमानों को परोसने के लिए भी यह अच्छा विकल्प है.
बचे हुए ड्राई फ्रूट्स से घर पर चॉकलेट बार्क भी बना सकते हैं. इसके लिए डार्क या मिल्क चॉकलेट को पिघलाकर बटर पेपर पर फैला दें. इसके ऊपर कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश डालें. अब इसे फ्रिज में जमने के लिए रख दें. चॉकलेट सख्त होने पर छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. बच्चों से लेकर बड़ों तक को यह पसंद आ सकता है.
5. मीठा ड्राई फ्रूट्स पराठा बनाएं- ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल सिर्फ मिठाइयों में ही नहीं, बल्कि नाश्ते में भी कर सकते हैं. बादाम, काजू, अखरोट और किशमिश को बारीक काट लें. इसमें थोड़ा गुड़ और इलायची पाउडर मिलाएं. अब इस मिश्रण को आटे की लोई में भरकर पराठा बेलें. इसे तवे पर घी लगाकर अच्छी तरह सेंक लें. सर्दियों की सुबह के लिए यह एक स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है.
बेक्ड एप्पल से बनाएं खास डेजर्ट- अगर घर में सेब भी हैं, तो ड्राई फ्रूट्स की मदद से एक अलग तरह का डेजर्ट तैयार कर सकते हैं. सेब के बीच का हिस्सा निकालकर उसमें कटे हुए अखरोट, बादाम, किशमिश, थोड़ी दालचीनी और शहद भर दें. इसे ओवन में अच्छी तरह बेक करें. तैयार होने पर गर्मागर्म परोसें. इसका स्वाद सामान्य फ्रूट डेजर्ट से थोड़ा अलग होगा.
ड्राई फ्रूट्स से बनाएं मसाला मिल्क पाउडर- बचे हुए बादाम, काजू और पिस्ता को हल्का भूनकर ठंडा कर लें. अब इन्हें इलायची और थोड़ी दालचीनी के साथ पीसकर पाउडर बना लें. इस मिश्रण को दूध में मिलाकर गर्मागर्म पिएं. चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा केसर भी डाल सकते हैं. इसे एयरटाइट डिब्बे में रखकर जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करें.