सहारनपुर: शहर के विभिन्न हिस्सों में जाम की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है, साथ ही आप कौन से मार्ग से सहारनपुर में एंटी करे जिससे कि आपको जाम में ना फंसना पड़े उसका भी पूरा प्लान तैयार किया जा चुका है. साथ ही मार्केट वाले क्षेत्रों में ई-रिक्शा को भी पूरे तरीके से प्रतिबंधित किया गया है. जो लोग मार्केट में सामान खरीदने के लिए जाना चाहते हैं उन लोगों से भी अपने वाहनों से न जाकर ई-रिक्शा या फिर ऑटो के माध्यम से मार्केट तक पहुंचाने और आगे मार्केट में पैदल ही सामान खरीदने की अपील की गई है.
जिससे की मार्केट वाले क्षेत्र में जाम की स्थिति न पैदा हो. साथ ही जो लोग अन्य प्रदेशों से अपने फोर व्हीलर वाहनों आ रहे हैं और उनको देहरादून या हरियाणा जाना है तो वह सहारनपुर शहर के बीच से न होकर के बाईपास या फिर हाइवे से सीधे निकल सकते हैं. जबकि भारी वाहनों पर 11 नवंबर तक पूरे तरीके से शहर के मुख्य मार्गों पर प्रतिबंध रहेगा. इसलिए अगर आप भी चार पहिया वाहन से सहारनपुर में आ रहे हैं तो प्रतिबंधित क्षेत्र से बचे. और अगर अपने वाहन से मार्केट में सामान खरीदने जा रहे हैं तब भी आप प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन लेकर न जाए.
शहर के बीच से ना निकाले अपना वाहन, जाने रूट प्लान
एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि 7 नवंबर छोटी दीपावली, 8 नवंबर मुख्य दिवाली पर्व के लिए नगर क्षेत्र सहारनपुर में यातायात व सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, इसके लिए निम्नानुसार यातायात योजना कार्य लागू की गई है. शहर क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश की नो एंट्री को 7 नवम्बर से 11 नवम्बर तक लागू किए जाता है. साथ ही शहरी क्षेत्र में ज़रूरी सामग्री के वाहनों को छोड़कर सभी भारी वाहनों के आवागमन को पूरे तरीके से बंद किया जाता है.
इन क्षेत्रों में ई-रिक्शा का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
रात के 12:00 बजे से सुबह 6:00 तक जो भारी वाहन निकलेंगे. उनको भी ट्रैफिक पुलिस के द्वारा सतर्कता पूर्वक निकाला जाएगा. जिससे व्यापारियों को भी दिक्कत ना हो और यातायात भी सुचारू रूप से चला रहे. जबकि विभिन्नों सुरक्षा के दृष्टिगत ई-रिक्शा को नियंत्रित किए जाने को उद्देश्य से दीनानाथ बाजार, सराफा बजार, हलवाई अट्टा, लोहानी सराय, श्रीराम चौक से नेहरू मार्केट से जोगियांन पुल हुए नखासा बाजार, इन क्षेत्र में ई-रिक्शा का प्रवेश पर प्रतिबंध किया गया है. इनके आने वाले दूसरे रोड पर ड्यूटी लगाई गई हैं, सभी जगह डाइवर्ट करके यहां इन बाजारों में जाने वाले लोगों से अपील की जाती है कि वे अपने वाहन के साथ न आए और ई-रिक्शा जहां पर पुलिस बैरीकेडिंग पुलिस ड्यूटी कर रही है वहां उसको छोड़ दे.
इन जगहों पर तैनात है अतिरिक्त पुलिस
यातायात के सुगम संचालन के लिए शहर के निर्धारित घंटाघर चौक, दिल्ली हसनपुर चौक, कोट रोड पुल, श्रीराम चौक, जोगियांन पुल, सब्जी मंडी पुल, मछली पुल, सराफा बाजार, विश्वकर्मा चौक, देहरादून चौक, अंबेडकर चौक, नवाबगंज चौक इन स्थानों पर यातायात पुलिस के उपनिक्षक, कांस्टेबल यातायात, होमगार्ड विभाग के यातायात कर्मी और इसके अतिरिक्त सिविल पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर चार आरक्षी या हैड कांस्टेबल, तीन आरक्षी, सभी जगहों पर लगाए गए हैं.