Last Updated:
सरगुजा ओलंपिक में अंबिकापुर की जूनियर बालिका बास्केटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है. टीम के खिलाड़ियों ने इस पर खुशी जताई है. बास्केटबॉल खिलाड़ी साक्षी ने बताया कि कोच राजेश प्रताप ग्रामीण बच्चों को मुफ्त प्रशिक्षण दे रहे हैं. लोग उन्हें द्रोणाचार्य भी कहते हैं.
सरगुजा. अंबिकापुर की बेटियों का कमाल, बैक टू बैक गोल्ड मेडल जीतकर बास्केटबॉल में बरकरार रखा दबदबा छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित सरगुजा ओलंपिक में युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच मिला. इसमें खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया. यह बात साबित हो गई है कि अगर खेल के मैदान में जुनून, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत हो, तो सफलता जरूर मिलती है. सरगुजा के अंबिकापुर की जूनियर बालिका वर्ग की बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने पिछले साल की तरह इस बार भी अपना जलवा दिखाया. संभाग भर से आईं टीमों को मात देकर उन्होंने एक बार फिर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और बैक टू बैक विजेता बनने का गौरव हासिल किया.
यह शानदार सफलता नेट पर नियमित अभ्यास और अच्छे मार्गदर्शन की वजह से ही संभव हो पाई है. बास्केटबॉल के ‘द्रोणाचार्य’ कहे जाने वाले राजेश प्रताप ग्रामीण इलाकों के बच्चों को मुफ्त में बास्केटबॉल की ट्रेनिंग देते हैं. गोल्ड मेडल जीतने वाली इन खिलाड़ियों में कई गांवों की रहने वाली बेटियां भी शामिल हैं, जिन्होंने कम समय में ही अपनी प्रतिभा के दम पर नेशनल लेवल पर चमक बिखेरी है. यही वजह है कि जब भी सरगुजा ओलंपिक होता है, ये खिलाड़ी अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाने में सफल रहती हैं. आइए देखते हैं यह रिपोर्ट…
संभाग की टीमों को हराकर बनीं चैंपियन अंबिकापुर की जूनियर बालिका बास्केटबॉल टीम की खिलाड़ियों ने बताया कि सरगुजा ओलंपिक में संभाग के अलग-अलग इलाकों से कई मजबूत टीमें मुकाबला करने पहुंची थीं. सभी टीमों के साथ कड़े मुकाबले हुए, जिसमें उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत हासिल की. खिलाड़ियों ने बताया कि वे अंबिकापुर में बास्केटबॉल अकादमी के जरिए नियमित अभ्यास करती हैं. इस प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीतना उनके लिए बेहद खुशी की बात है. पिछले साल भी सरगुजा ओलंपिक में बालक और बालिका वर्ग की जूनियर और सीनियर टीमों ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया था.
चार साल से बास्केटबॉल खेल रहीं साक्षी
साक्षी ने बताया कि वह पिछले 4 सालों से लगातार बास्केटबॉल खेल रही हैं. इस साल उन्होंने सरगुजा ओलंपिक में अपनी टीम के साथ हिस्सा लिया, जहां शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने कहा कि यह आयोजन बहुत अच्छा था और इसमें सभी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मौका मिला. पिछले साल भी उनकी टीम ने गोल्ड मेडल जीता था और इस बार भी उन्होंने जीत का यह सिलसिला बरकरार रखा है. लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने से खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है. खिलाड़ियों की मेहनत और नियमित अभ्यास है सफलता का राज बास्केटबॉल कोच राजेश प्रताप, जिन्हें ‘द्रोणाचार्य’ भी कहा जाता है, ने बताया कि इस सफलता के पीछे बच्चों का लगातार अभ्यास और उनकी कड़ी मेहनत है. खिलाड़ी मैदान पर जी-जान लगाकर पसीना बहा रहे हैं, जिसका नतीजा अब प्रतियोगिताओं में साफ नजर आ रहा है.
बच्चों को फ्री में कोचिंग दे रहे राजेश प्रताप
साक्षी ने बताया कि संभाग स्तर पर उनकी 4 टीमों ने गोल्ड मेडल हासिल किए हैं, जिनमें सीनियर बालक, जूनियर बालक, सीनियर बालिका और जूनियर बालिका टीमें शामिल हैं. ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को भी दे रहे हैं निःशुल्क प्रशिक्षण कोच राजेश प्रताप ने बताया कि अंबिकापुर में पढ़ाई करने वाले बच्चों के साथ-साथ आसपास के गांवों से आने वाली लड़कियां भी बास्केटबॉल का प्रशिक्षण ले रही हैं. उनका मुख्य उद्देश्य यह है कि गांव से पढ़ाई के लिए शहर आने वाली बच्चियों को भी खेल की दुनिया में आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले. इसके लिए एक निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र चलाया जा रहा है. उनका लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे बास्केटबॉल से जुड़ें और नेशनल लेवल तक अपनी पहचान बनाएं. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी उनके खिलाड़ी इसी तरह कड़ी मेहनत करते रहेंगे और गोल्ड मेडल जीतकर सरगुजा का नाम रोशन करेंगे.