‘मेरे लिए लास्ट एक्ट था’ लव-स्काउट की हरकतें देख Gf काशवी ने लाइव स्ट्रीम पर किया ब्रेकअप? बोलीं- 5 साल ही तो थे

‘मेरे लिए लास्ट एक्ट था’ लव-स्काउट की हरकतें देख Gf काशवी ने लाइव स्ट्रीम पर किया ब्रेकअप? बोलीं- 5 साल ही तो थे


नई दिल्ली: बिग बॉस 20 में पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल और गेमर स्काउट ओपी की नजदीकियां लगातार हेडलाइंस में बनी हुई हैं. दोनों की क्लोजनेस पर रोहित शेट्टी, सलमान खान और खुद स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी भी सवाल उठा चुके हैं और उन्हें समझा चुके हैं. लेकिन इसके बाद भी दोनों एक-दूसरे से दूर नहीं हुए हैं. वे अभी भी क्लोज दिखाई दे रहे हैं. लव गिल संग बढ़ती नजदीकियों के बीच अब रूमर्स हैं कि काशवी स्काउट से ब्रेकअप कर रही हैं और इसका जिक्र उन्होंने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ही कर दिया.

काशवी की एक वीडियो क्लिप काफी वायरल हो रही है, जहां वह कह रही हैं कि ये उनके लिए लास्ट एक्ट था. काशवी अपने ही रिश्ते पर तंज कसते हुए बोलीं- 5 साल ही तो थे, औरों ने तो… इसके बाद वह हल्की सी स्माइल करती हैं. चलिए जानते हैं क्या सच में स्काउट का ब्रेकअप हो गया है?

काशवी ने कही 5 साल के रिश्ते की बात

काशवी ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान स्काउट ओपी के फैंस को एड्रेस किया. उन्होंने स्काउट के लास्ट एक्ट और लास्ट डांस का जिक्र किया. साथ ही दर्शकों से कहा कि वे बिग बॉस को सिर्फ एक रियलिटी शो की तरह देखें और कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ में दखल न दें. इस दौरान काशवी ने कहा, “5 साल ही तो थे, औरों ने तो… अगर आपको पता है तो पता है.” यह बात कहते हुए वह हल्की सी मुस्कुराती भी हैं. इसके बाद उन्होंने स्काउट के फैंस से कहा कि वे शो को एंजॉय करें और मजे करें. अपनी स्थिति के बारे में बात करते हुए काशवी ने कहा, “मैं भी ऐसी सिचुवेशन में नहीं रही हूं. मैं हर रोज थोड़ा-थोड़ा ले रही हूं. ऐसा रोज तो नहीं होता मेरे साथ.” उन्होंने शो में आकर अगर कुछ गलत कहा हो तो उसके लिए माफी भी मांगी. काशवी ने यह भी कहा कि शो में जितनी ज्यादा पोलराइज्ड चीजें होंगी, उतना ही ज्यादा रिस्पॉन्स मिलेगा और लोग उनके बारे में बात करेंगे.

काशवी ने कहा- मेरे लिए आखिरी एक्ट 

लाइव स्ट्रीम के आखिर में काशवी ने एक और ऐसी बात कही, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. उन्होंने कहा, “सच कहूं तो ये मेरे लिए आखिरी एक्ट और आखिरी डांस है. लेकिन इस बारे में बात करना दो लोगों के बीच है.” उनकी इस बात के बाद सोशल मीडिया पर स्काउट और काशवी के ब्रेकअप की चर्चा शुरू हो गई. हालांकि, काशवी ने सीधे तौर पर स्काउट से ब्रेकअप होने का ऐलान नहीं किया है. उनकी बातों को सुनकर फैंस अपने-अपने कयास लगा रहे हैं. दूसरी तरफ काशवी अब तक बाहर से स्काउट को सपोर्ट करती रही हैं. वह उनकी वॉच पार्टी करती हैं और लाइव स्ट्रीम के जरिए भी फैंस से जुड़ती हैं. ऐसे में उनके इस बयान ने स्काउट के साथ उनके रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

बिग बॉस में स्काउट और लव की दोस्ती पर हुआ था विवाद

बिग बॉस 20 के घर में स्काउट ओपी और लव गिल की दोस्ती शुरू से ही चर्चा में रही है. दोनों की बढ़ती नजदीकियों को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार सवाल उठे. यहां तक कि वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी और सलमान खान ने भी स्काउट को समझाने की कोशिश की थी. इसके बाद काशवी भी शो में पहुंची थीं. उन्होंने स्काउट को उनकी दोस्ती को लेकर समझाया और लव के साथ उनकी नजदीकियों पर सवाल उठाए थे.

काशवी के घर से जाने के बाद स्काउट ने कुछ समय के लिए लव से दूरी बनाने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में दोनों फिर साथ नजर आने लगे. इस बीच स्काउट के दोस्त यंग ने भी दोनों की नजदीकियों पर नाराजगी जताई. बीते एपिसोड में यंग ने कहा कि उन्हें काशवी के लिए बुरा लगता है. उन्होंने स्काउट की मां का जिक्र करते हुए भी अपनी नाराजगी जाहिर की. अब काशवी के लाइव स्ट्रीम वाले बयान ने एक बार फिर स्काउट, लव और काशवी के रिश्ते को चर्चा में ला दिया है.



Source link