Rajasthan AQI Today | Rajasthan Air Pollution AQI


Last Updated:

Rajasthan AQI Today Update: राजस्थान में मौसमी बदलाव के साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है. प्रदेश में भिवाड़ी 342 AQI के साथ सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर बना हुआ है, जबकि बीकानेर में 288, जयपुर में 286 और श्रीगंगानगर में 194 AQI दर्ज किया गया है. विशेषज्ञों के अनुसार 200 से अधिक AQI सेहत के लिए नुकसानदायक है. बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को मास्क पहनने और सुबह की सैर से परहेज करने की सलाह दी है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

राजस्थान में कहां की हवा सबसे जहरीली? भिवाड़ी में AQI 342 के पारZoom

Rajasthan AQI News: राजस्थान के शहरों में बढ़ा वायु प्रदूषण, भिवाड़ी में AQI सबसे खराब

जयपुर. राजस्थान में मौसम के बदलते मिजाज और गुलाबी ठंड की आहट के साथ ही हवा की सेहत बिगड़ने लगी है. प्रदेश के विभिन्न जिलों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से ऊपर चढ़ रहा है, जिससे कई शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का ग्राफ चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है. राजधानी जयपुर से लेकर सरहदी जिले श्रीगंगानगर और औद्योगिक नगर भिवाड़ी तक वायु गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है. बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है और आमजन, विशेषकर बुजुर्गों व सांस के मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

प्रदेश में वायु प्रदूषण के मामले में खैरथल-तिजारा जिले का औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी सबसे खराब स्थिति में है. भिवाड़ी में एयर क्वालिटी इंडेक्स 342 तक दर्ज किया गया है. हालांकि हालिया आंकड़ों के मुताबिक यहां AQI 299 रिकॉर्ड किया गया, जो कि गंभीर श्रेणी के बेहद करीब है. भिवाड़ी में पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 4 नवंबर को AQI 288, 5 नवंबर को 337 और 6 नवंबर को 335 दर्ज किया गया था. लगातार बनी हुई इस खराब स्थिति का सीधा असर वहां के निवासियों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है.

प्रदेश के प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता की स्थिति
राजस्थान के लगभग सभी प्रमुख शहरों में AQI का ग्राफ सामान्य सीमा से काफी ऊपर चला गया है. विभिन्न शहरों के ताजा आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • बीकानेर: शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स का आंकड़ा 288 दर्ज किया गया है, जो काफी चिंताजनक है.
  • जयपुर: राजधानी जयपुर में AQI 286 तक पहुंच गया है, जहां प्रदूषण का स्तर सामान्य से दोगुने से भी अधिक दर्ज किया गया है.
  • सवाई माधोपुर: यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 262 तक पहुंच चुका है.
  • श्रीगंगानगर: अलसुबह श्रीगंगानगर में AQI 194 दर्ज किया गया, जो 200 के खतरनाक स्तर के बेहद करीब है.
  • जोधपुर: सूर्यनगरी में एयर क्वालिटी इंडेक्स 182 के आसपास बना हुआ है.
  • कोटा: कोचिंग सिटी कोटा में AQI का स्तर 170 रिकॉर्ड किया गया है.
  • उदयपुर: लेक सिटी उदयपुर में AQI 152 दर्ज हुआ है.
  • अजमेर: अजमेर में एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर 133 दर्ज किया गया है.

200 से ऊपर AQI सेहत के लिए नुकसानदायक
पर्यावरण और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर 200 से ऊपर जाना मानव स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक माना जाता है. हवा में घुले सूक्ष्म कण (PM 2.5 और PM 10) फेफड़ों तक पहुंचकर श्वसन तंत्र को प्रभावित करते हैं. ठंडी हवा के कारण प्रदूषित कण धरातल के पास जमा हो जाते हैं, जिससे सुबह और शाम के समय धुंध व स्मॉग की परत देखने को मिल रही है.



Source link