Last Updated:
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाती रहती है. ऐसे ही एक मामले में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अपने घर और ऑफिस पर हमला होने का दावा किया है. उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने एक्स पर वीडियो शेयर अपने आवास पर अटैक होने की बात कही है. (अभिषेक बनर्जी के X पोस्ट से साभार)
कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने दावा किया कि आधी रात के बाद तकरीबन 2 बजे उनके घर पर हमला किया गया. टीएमसी नेता ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार देर रात उनके आवास पर हमला किया. उन्होंने कहा कि घटना के दौरान कोलकाता पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की. अभिषेक बनर्जी ने इस मामले में कोलकाता पुलिस, कलकत्ता हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं.
अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सुबह अपने आवास की रेकी किए जाने का वीडियो जारी करने के बाद उनके घर पर हमला किया गया. उन्होंने लिखा, ‘आज (शुक्रवार) सुबह रेकी का वीडियो जारी करने के बाद रात दो बजे भाजपा के गुंडों ने मेरे घर पर हमला किया. यह सब कोलकाता पुलिस की निगरानी में हुआ.’ टीएमसी नेता ने इस घटनाक्रम पर कलकत्ता हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की कथित चुप्पी पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि जब यह सब हो रहा है, तब वे मूकदर्शक बने हुए हैं. अभिषेक बनर्जी ने यह भी कहा कि वह जल्द ही घटना से जुड़े वीडियो सार्वजनिक करेंगे.
After two days of continuous recce, this is how BJP hooligans attacked my house at 2 AM today. Watch the footage and see for yourself.
If this is what can happen to an elected Member of Parliament, imagine the plight of the common man in WB.
This is the seventh attempt on my life in the last six months. Yet, there has been no police action and no judicial intervention.
Hooligans are running riot across the state because the judiciary continues to turn a blind eye.
Thank you, Milords, for remaining mute spectators!
घर और ऑफिस की रेकी
इससे पहले शुक्रवार को भी अभिषेक बनर्जी ने अपने कार्यालय और आवास के आसपास संदिग्ध लोगों की गतिविधियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि पिछले दो दिनों से कुछ अज्ञात लोग उनके कार्यालय और आवास की निगरानी कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि जब इन लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया.
जासूसी क्यों
अभिषेक बनर्जी ने सवाल उठाया था कि राज्य पुलिस एक निर्वाचित सांसद के आवास और कार्यालय की कथित तौर पर जासूसी क्यों कर रही है और इस निगरानी की अनुमति किसने दी है. उन्होंने इसे एक संदिग्ध साजिश करार देते हुए पूरे मामले की तत्काल और विस्तृत जांच की मांग की थी. उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कोलकाता पुलिस, केंद्रीय गृह मंत्रालय और पश्चिम बंगाल पुलिस का ध्यान इस मामले की ओर आकर्षित करते हुए मांग की कि निगरानी में शामिल लोगों की पहचान की जाए और पता लगाया जाए कि उन्हें किसने भेजा था तथा इसके पीछे क्या मकसद था.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login