नोएडा वालों खुशखबरी! सेक्टर-148 से 150 के बीच बनेगा आर्क फ्लाईओवर, ट्रैफिक हो जाएगा गायब

नोएडा वालों खुशखबरी! सेक्टर-148 से 150 के बीच बनेगा आर्क फ्लाईओवर, ट्रैफिक हो जाएगा गायब


Last Updated:

Noida Arc Flyover Project : उत्तर प्रदेश का नोएडा लगातार विकास की रफ्तार भर रहा है. इसी क्रम में अब एक और बड़ी खबर सामने आई है. यहां नोएडा एक्सप्रेसवे पर आर्क फ्लाईओवर बनेगा. इससे दो लाख लोगों को फायदा मिलने वाला है. यह बिना पिलर वाला आर्क ब्रिज होजा जो दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा की कनेक्टिविटी सुधारेगा. 

Zoom

आर्क फ्लाईओवर बनेगा.

Good News : अगर आपका आना जाना नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-148 और 150 के बीच है तो यह खबर आपके लिए हैं. बहुत ही जल्द एक आर्क टाइप फ्लाईओवर बनने वाला है. इसके बाद दो लाख लोगों का सफर बड़ा आसान हो जाएगा. दरअसल, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को पार करते हुए सेक्टर-148 और 150 के बीच फ्लाईओवर बनाया जाएगा. इस परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) प्राधिकरण ने तैयार कर ली है.

डीपीआर तैयार हुई

अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-150 एवं 148 को डेडिकेटेड एवं सीधी सड़क सुविधा प्रदान करने के लिए यह योजना तैयार की गई है. इन दोनों समेत अन्य सेक्टरों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए ग्रेड सेपरेटर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा. प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके अरोड़ा ने बताया कि परियोजना की डीपीआर तैयार कर ली गई है. अब इस डीपीआर को जांच के लिए आईआईटी रुड़की भेजा जाएगा. आईआईटी से मंजूरी मिलते ही प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा.

यहां के लोगों को फायदा

उन्होंने आगे कहा कि इसको आर्क टाइप आकार में बनाया जाएगा. इस फ्लाईओवर को बनाने में करीब 84 करोड़ 16 लाख का खर्चा आएगा. इस फ्लाईओवर की लंबाई 610 मीटर और चौड़ाई साढ़े नौ मीटर रहेगी. महाप्रबंधक ने बताया कि काम डेढ़ साल में पूरा कर लिया जाएगा. इस फ्लाईओवर के बनने से सेक्टर-148, 149, 150, 151, 152 व 153 के बीच सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है.

यह है खासियत

फ्लाईओवर को नेटवर्क आर्क टाइप ब्रिज के रूप में बनाया जाएगा. इसकी खासियत यह होगी कि बीच में कोई पिलर या केंद्रीय सपोर्ट नहीं होगा. मुख्य ब्रिज का स्पैन 65 मीटर रखा गया है. इसी डिजाइन के तहत एक्सप्रेसवे के ऊपर निर्माण किया जाएगा. वर्तमान में दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के दूसरे हिस्सों से सेक्टर-150 की ओर जाने वाले वाहन चालकों को कनेक्टिविटी के लिहाज से परेशानी होती है. फ्लाईओवर बनने से सेक्टर-150 और आसपास के सेक्टरों तक पहुंचने के लिए सीधा और समर्पित मार्ग उपलब्ध होगा.



Source link