11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाएगा मुंगेर का कल्याणपुर, CM सम्राट चौधरी करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ


Last Updated:

Munger News: मुंगेर का कल्याणपुर आज 11 लाख 11 हजार 111 दीपों की रोशनी से जगमगाने वाला है. गंगा तट पर होने वाले इस भव्य दीपोत्सव में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल होंगे. वे मां बड़ी दुर्गा महारानी के प्रांगण में पहला दीप जलाकर आयोजन का शुभारंभ करेंगे.

Top Deals Inside

गंगा तट पर जलेेंगे 11 लाख 11 हजार 111 दीप, CM सम्राट करेंगे शुभारंभZoom

कल्याणपुर में दीपोत्सव की तैयारी.

मुंगेरः बिहार का मुंगेर जिला आज एक ऐतिहासिक दीपोत्सव का गवाह बनने जा रहा है. जिले के कल्याणपुर में गंगा तट पर 11 लाख 11 हजार 111 दीप जलाने की भव्य तैयारी की गई. इस आयोजन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल होंगे. खास बात यह है कि मुख्यमंत्री अपने गृह जिले में आयोजित इस दीपोत्सव के साक्षी बनेंगे. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर से कल्याणपुर पहुंचेंगे. यहां मां बड़ी दुर्गा महारानी के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में वे करीब आधे घंटे तक मौजूद रहेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री गंगा आरती में शामिल होंगे. साथ ही अपने हाथों से पहला दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे.

11 लाख दीपों से रोशन होगा गंगा तट
आयोजकों के मुताबिक, अयोध्या के बाद देश के दूसरे और बिहार के सबसे बड़े दीपोत्सव के रूप में इस आयोजन की तैयारी की गई है. गंगा तट पर 11 लाख 11 हजार 111 दीप जलाए जाएंगे. इन दीपों से मां बड़ी दुर्गा महारानी के प्रांगण और आसपास का पूरा इलाका रोशनी से जगमगा उठेगा. इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह है. बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे हैं. आयोजन को भव्य बनाने के लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं.

CM के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं. जिले के वरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इसमें हेलीपैड, मुख्यमंत्री के आने-जाने का रास्ता, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की तैयारियां शामिल हैं. प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी अधिकारियों को सभी इंतजाम समय पर पूरे करने और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से कराने का निर्देश दिया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल पर नजर बनाए हुए हैं.



Source link