Animal Care : बदलते मौसम में पशुओं का कैसे रखें ध्यान? सर्दियों में इन बीमारियों का खतरा ज्यादा

Animal Care : बदलते मौसम में पशुओं का कैसे रखें ध्यान? सर्दियों में इन बीमारियों का खतरा ज्यादा


होमताजा खबरकृषि

बदलते मौसम में पशुओं का कैसे रखें ध्यान? इन बीमारियों का खतरा ज्यादा

Last Updated:

How to care animals in winter : सर्दियां दस्तक दे रही हैं. ऐसा मौसम शुरू होते ही पशुओं में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. थोड़ी सी सावधानी बरतकर पशुओं को बीमारियों से बचाया जा सकता है. लोकल 18 ने इस बारे में गोंडा के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी से बात की. डॉ. राकेश कहते हैं कि पशुओं को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए, जहां साफ-सफाई हो और बारिश का पानी जमा न होता हो. पशुओं को ठंडी जमीन से बचाने के लिए फर्श पर धान की पराली बिछा सकते हैं. ठंड के मौसम में पशुओं में सर्दी-जुकाम, निमोनिया, खांसी और सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. कमजोर और छोटे पशुओं का ज्यादा ध्यान रखें.

गोंडा. बदलते मौसम का असर इंसानों के साथ-साथ पशुओं की सेहत पर भी पड़ता है. खासकर ठंड का मौसम शुरू होते ही पशुओं में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. कभी ठंडी हवा तो कभी नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण पशु बीमार पड़ सकते हैं. ऐसे में पशुपालकों को अपने पशुओं की साफ-सफाई, खानपान और रहने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए. थोड़ी सी सावधानी बरतकर पशुओं को बीमारियों से बचाया जा सकता है. लोकल 18 से गोंडा के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी बताते है कि बदलते मौसम में पशुओं को ठंडी हवा और नमी से बचाना बहुत जरूरी है. पशुओं को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए, जहां साफ-सफाई हो और बारिश का पानी जमा न होता हो. रात के समय ठंडी हवा से बचाने के लिए पशुशाला में पर्दे या टाट की व्यवस्था कर सकते हैं. पशुशाला में सीधे ठंडी हवा न पहुंचे. पशुओं को ठंडी जमीन से बचाने के लिए फर्श पर धान की पराली बिछा सकते हैं. पराली को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए, ताकि उसमें नमी और गंदगी जमा न हो.

इनका खतरा ज्यादा

डॉ. राकेश तिवारी के अनुसार, बदलते मौसम में पशुओं का खानपान भी बहुत जरूरी होता है. पशुओं को संतुलित आहार देना चाहिए. हरा चारा, सूखा चारा और जरूरत के अनुसार दाना देना चाहिए. पशुओं को साफ और ताजा पानी पिलाएं. कमजोर और छोटे पशुओं का विशेष ध्यान रखें. ठंड के मौसम में पशुओं में सर्दी-जुकाम, निमोनिया, खांसी और सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. नमी और गंदगी के कारण दस्त और दूसरे संक्रमण भी हो सकते हैं. बकरियों में पीपीआर बीमारी का संक्रमण भी देखने को मिलता है, जो एक गंभीर संक्रामक बीमारी है. इससे बचाव के लिए समय पर टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है.

टीकाकरण जरूरी

डॉ. राकेश बताते हैं कि पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए समय-समय पर टीकाकरण कराना चाहिए. इसके साथ ही पेट के कीड़ों से बचाव के लिए कृमिनाशक दवा देना भी जरूरी है. सामान्य तौर पर हर तीन महीने पर पशुओं को पेट के कीड़ों की दवा दी जा सकती है. हालांकि, बदलते मौसम में ढाई से तीन महीने के अंतराल पर भी दवा दी जा सकती है. अगर किसी पशु को बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी, भूख न लगना या दस्त जैसी समस्या दिखाई दे, तो तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें. समय पर इलाज और उचित देखभाल से पशुओं को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है.



Source link