Last Updated:
Inside Manish Malhotra’s Diwali Bash: मनीष मल्होत्रा की ग्रैंड दिवाली पार्टी में छाया बॉलीवुड का ग्लैमर! करीना-सैफ से लेकर दिशा पाटनी और शर्वरी वाघ के स्टनिंग लुक्स ने लूटी महफिल, देखें पार्टी की अंदर की तस्वीरें.
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में इस बार भी बॉलीवुड सितारों का शानदार जमावड़ा देखने को मिला. कोई अपने ट्रेडिशनल लुक से छाया तो किसी ने मॉडर्न अंदाज में महफिल लूट ली. ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन से लेकर करीना कपूर खान और सैफ अली खान तक, कई सितारे अपने खास अंदाज में पार्टी में पहुंचे. किसी ने साड़ी में खूबसूरती दिखाई तो किसी का स्टाइलिश आउटफिट चर्चा में रहा. तो चलिए, तस्वीरों में देखते हैं इस ग्रैंड पार्टी में किस सितारे ने किस अंदाज में एंट्री की और किसका लुक रहा सबसे खास. (फोटो साभार-Viral Bhayani)
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने पार्टी में एक साथ शानदार एंट्री की. ऐश्वर्या रेड साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं, अभिषेक ब्लैक आउटफिट में नजर आए. दोनों का एक-दूसरे के साथ परफेक्ट तालमेल देखने को मिला. कपल की तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींच लिया. (फोटो साभार-Viral Bhayani)
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में करीना कपूर खान ने गोल्डन सीक्वेंस साड़ी में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाया. इस सीक्वेंस साड़ी में उनका लुक पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट था. वहीं, सैफ अली खान ब्लैक कुर्ते में नजर आए. करीना और सैफ ने अपने सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज से सबका ध्यान खींचा. (फोटो साभार-Viral Bhayani)
Add News18 as
Preferred Source on Google
माधुरी दीक्षित अपने खूबसूरत अंदाज से एक बार फिर छा गईं. उन्होंने वाइब्रेंट पिंक साड़ी पहनी थी, जिसके साथ मैचिंग कॉर्सेट ब्लाउज कैरी किया. उनके इस लुक में ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल देखने को मिला. माधुरी का यह अंदाज पार्टी की खास तस्वीरों में शामिल रहा. (फोटो साभार-Viral Bhayani)
अक्षय कुमार इस पार्टी में पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटे आरव के साथ पहुंचे. तीनों ने व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग की. परिवार का यह मैचिंग लुक काफी शानदार लग रहा था. अक्षय, ट्विंकल और आरव ने साथ में तस्वीरें खिंचवाकर पार्टी में फैमिली गोल्स भी दिए. (फोटो साभार-Viral Bhayani)
दिशा पाटनी ने अपनी खूबसूरती और स्टाइल से पार्टी में चार चांद लगा दिए. वह एलिगेंट व्हाइट साड़ी में नजर आईं. उनके इस लुक में ग्लैमर और सादगी का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिला. दिशा का यह अंदाज फेस्टिव पार्टी के लिए काफी खास रहा. (फोटो साभार-Viral Bhayani)
शरवरी ने इस बार अपने आउटफिट के लिए लाइम ग्रीन कलर चुना. वह शीयर साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उनका यह फ्रेश और ग्लैमरस लुक पार्टी के बाकी आउटफिट्स से थोड़ा अलग नजर आया. ट्रेडिशनल साड़ी को उन्होंने अपने स्टाइल से खास बना दिया. (फोटो साभार-Viral Bhayani)
खुशी कपूर ने अपनी दिवाली पार्टी के लिए पर्पल कलर का खूबसूरत लहंगा चुना. इस वाइब्रेंट आउटफिट में उनका अंदाज काफी शानदार लग रहा था. उनके लहंगे ने पार्टी के फेस्टिव माहौल में रंग भर दिया. खुशी का यह लुक ग्लैमर और ट्रेडिशन का अच्छा कॉम्बिनेशन रहा. (फोटो साभार-Viral Bhayani)