Share Market Tax Relief : शेयर बाजार की दिवाली तो अभी शुरू हुई है, अभी कई तोहफे बाकी


Last Updated:

Share Market Tax Relief : शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से निवेशकों की दिवाली चल रही है. लेकिन, असली तोहफा तो अभी आना बाकी है. सरकार ने शेयरों और म्यूचुअल फंड में निवेश पर टैक्स छूट देने पर विचार करना शुरू कर दिया है. इस पर मंथन चल रहा है और कयास लगाए जा रहे कि आने वाले बजट से पहले इस पर कोई फैसला किया जा सकता है.

Top Deals Inside

शेयर बाजार की दिवाली तो अभी शुरू हुई है, अभी कई तोहफे बाकीZoom

शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश पर टैक्स छूट मिलने की संभावना है.

नई दिल्ली. शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से निवेशकों के लिए दिवाली जैसा माहौल है. लेकिन, यह जश्न तो अभी शुरू हुआ है. आने वाले समय में अभी और भी तोहफे इंतजार कर रहे हैं. शेयर बाजार के बाद सरकार भी निवेशकों को तोहफा देने की तैयारी में है. कयास लगाए जा रहे कि सरकार आने वाले बजट से पहले आम निवेशकों को बड़ा तोहफा दे सकती है. हालांकि, अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है लेकिन सरकार जल्द ही इसकी समीक्षा शुरू कर सकती है.

मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से दी जाने वाली टैक्स रिलीफ का 2 मुख्य उद्देश्य है. पहला ये है कि अलग-अलग तरह की संपत्तियों पर लगने वाले टैक्स में संतुलन लाना और इक्विटी बाजार में मौजूद टैक्स की असमानताओं को दर करना है. इस पर कोई फैसला करने से पहले वित्त मंत्रालय तमाम हितधारकों से मिले सुझावों की समीक्षा कर रहा है. इस प्रस्ताव में प्रमोटरों और खुदरा निवेशकों के लिए अलग-अलग टैक्स रेट शामिल है. इसमें विदेशी प्रमोटर्स और विदेशी निवेशकों के लिए भी अलग टैक्स व्यवस्था बनाने का सुझाव है.

स्टेकहोल्डर्स ने क्या दिया सुझाव
शेयर बाजार में टैक्स छूट के प्रस्ताव को लेकर हितधारकों ने भी अपनी तरफ से सुझाव भेजे हैं. उनका कहना है क कैश मार्केट ट्रेड, फ्यूचर्स और ऑप्शंस पर लगने वाले सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) की दरों को बदलना चाहिए. इस प्रस्ताव में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन की अवधि को बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है. इसकी होल्डिंग को मौजूदा 2 साल से बढ़ाकर 3 साल करने का सुझाव दिया गया है. फिलहाल इन सभी सुझावों पर बातचीत चल रही है और इस पैकेज पर अंतिम फैसला मंथन के बाद लिया जाएगा.

कितना लगता है अभी कैपिटल गेन टैक्स
अभी इक्विटी बाजार में 1 साल से ज्यादा समय तक शेयर रखकर बेचने पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगता है, जो 12.5 फीसदी है. हालांकि, 1.25 लाख तक मुनाफे पर कोई टैक्स नहीं लगाया जाता है. इससे ज्यादा प्रॉफिट हुआ तो ही टैक्स लगेगा. अगर शेयर को 1 साल से कम समय में ही बेच दिया जाता है तो उस पर 20 फीसदी शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगेगा. इक्विटी म्यूचुअल फंड पर भी 1 साल से पहले बेचने पर 20 फीसदी टैक्स और उसके बाद बेचने पर 1.25 लाख से ज्यादा मुनाफा होने पर 12.5 फीसदी टैक्स लगता है.



Source link