Firozabad News : जब नहीं मिली सरकारी नौकरी, तब इत्र ने बदली किस्मत, कौन हैं फिरोजाबाद के श्रीपति नायक?

Firozabad News : जब नहीं मिली सरकारी नौकरी, तब इत्र ने बदली किस्मत, कौन हैं फिरोजाबाद के श्रीपति नायक?


Last Updated:

Perfume Business : फिरोजाबाद के श्रीपति नायक को जब कई साल तैयारी के बावजूद नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने इत्र का व्यापार शुरू कर दिया. अब इसी इत्र की खुशबू से उनकी किस्मत महक रही है. लोकल 18 से श्रीपति नायक बताते हैं कि ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सरकारी नौकरी का सपना देखा, जो पूरा नहीं हुआ. कई बार ऐसा लगा कि अब आगे क्या होगा. घर वालों की उम्मीद है. समाज के ताने और खुद की चिंता ने काफी परेशान किया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. कभी नौकरी के लिए परेशान थे, आज वह अपने पैरों पर खड़े हैं

फिरोजाबाद. ग्रेजुएशन के बाद कई सालों तक नौकरी की तैयारी करने पर भी जब सफलता नहीं मिली तो हार मानने की बजाय फिरोजाबाद के श्रीपति नायक ने नया रास्ता चुन लिया. उन्होंने इत्र का व्यापार शुरू कर दिया. आज इस इत्र की खुशबू से उनकी किस्मत महक रही है. वह शहर-शहर घूमकर इत्र बेचते हैं, जिससे उनकी अच्छी कमाई भी हो रही है. लोग ऑनलाइन ऑर्डर पर भी इत्र मांगते हैं. लोकल 18 से श्रीपति नायक बताते हैं कि ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सरकारी नौकरी का सपना देखा. इसके लिए कई सालों तक सुबह से शाम तक किताबों में डूबे रहे. कई परीक्षाएं दीं, इंटरव्यू दिए लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी.

कन्नौज से ही क्यों

श्रीपति कहते हैं कि कई बार ऐसा लगा कि अब आगे क्या होगा. घर वालों की उम्मीद है. समाज के ताने और खुद की चिंता ने काफी परेशान किया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. श्रीपति ने सोचा की नौकरी ही जिंदगी का आखिरी रास्ता नहीं है. अगर नौकरी नहीं मिली तो खुद का व्यापार भी किया जा सकता है. श्रीपति के मुताबिक, उन्हें बचपन से ही खुशबू का शौक था. उन्हें पता था कि उत्तर प्रदेश का कन्नौज जिला इत्र के लिए पूरे देश दुनिया में मशहूर है. कन्नौज को इत्र की नगरी भी कहा जाता है. यहां बनने वाला इत्र प्राकृतिक और लंबे समय तक टिकाऊ वाला होता है. इसी सोच के साथ उन्होंने कन्नौज से इत्र लाकर बेचने का फैसला किया.

कितनी कमाई

श्रीपति ने शुरुआत में बहुत छोटे स्तर पर काम शुरू किया. आसपास के लोगों को अपना प्रोडक्ट दिखाना शुरू किया. उन्होंने कई तरह के इत्र रखे, गुलाब, केवड़ा, मोगरा, चंदन, बेला, खस और जूही जैसे इत्र लोगों को पसंद आए. लोगों को जब इत्र की खुशबू मिली,लोग बार-बार उनके पास आने लगे. श्रीपति सिर्फ एक शहर तक सीमित नहीं है. वह शहर-शहर घूमते हैं. फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, इटावा, कन्नौज के अलावा दूसरे राज्यों में भी इत्र बेचने जाते हैं. 40 हजार रुपये तक की इनकम आराम से हो जाती है. कभी नौकरी के लिए परेशान थे, आज वह अपने पैरों पर खड़े हैं और अपने परिवार की जिम्मेदारियां को भी से निभा रहे हैं.



Source link