हिमाचल में दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट,  छुट्टियां रद्द, दो शिफ्टों में आएंगे कर्मचारी

हिमाचल में दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट,  छुट्टियां रद्द, दो शिफ्टों में आएंगे कर्मचारी


Last Updated:

Himachal Diwali Fire: दीपावली पर संभावित अग्नि दुर्घटनाओं से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश अग्निशमन विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और सभी वाहनों को पूरी तरह तैयार रखा है.

Zoom

शिमला. दीपावली पर्व को लेकर हिमाचल प्रदेश अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क है. दीपावली के दौरान किसी भी अग्नि दुर्घटना की आशंका और सुरक्षित दीपावली के मध्य नजर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी सतर्क है और विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है.

चीफ फायर ऑफिसर हिमाचल संजीव कुमार ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी भी अग्नि दुर्घटना से निपटने के लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है सभी वाहनों को कार्य अवस्था में रखा गया है. प्रदेश में कुल 304 छोटे-बड़े अग्निशमन वाहन उपलब्ध हैं.

दीपावली के मद्देनजर हमारे सभी अग्निशमन वाहन कार्य योग्य हैं. हमने विशेष रूप से सभी अग्निशमन केंद्रों का निरीक्षण किया है. सामान्यतः तीन शिफ्टों में ड्यूटी होती है, लेकिन दीपावली पर दो शिफ्टों में ड्यूटी ली गई है ताकि अधिक मैन पावर उपलब्ध हो सके. उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की दीपावली के मद्देनजर छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. सिर्फ एक्सेप्शनल केस जैसे परिवार में शादी या कोई अनहोनी होने पर ही छुट्टी दी जाएगी.संजीव कुमार ने बताया कि पिछले 8-10 वर्षों में लोग काफी जागरूक हुए हैं. पटाखे निर्धारित समय में ही चलाते हैं, इसलिए अग्नि दुर्घटनाओं की दर काफी कम हुई है. फिर भी विभाग हर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तत्पर है. संजीव कुमार ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में कुल 88 अग्निशमन इकाइयां विभिन्न जिलों में स्थापित हैं. विभाग में कुल 1345 विभिन्न श्रेणियों के पद सृजित हैं, जिनमें से कुछ को भरने की प्रक्रिया जारी है.

बाजारों में ज्यादा दिक्कत

गौर रहे कि हिमाचल प्रदेश में कई ग्रामीण इलाकों में सड़क नहीं हैं और ऐसे में अग्निश्मक विभाग के सामने बड़ी चुनौती है. शिमला जैसे बाजारों और कई इलाकों में केवल एंबुलेंस रोड ही हैं और ऐसे में अग्निकांड के मामलों में आग बुझाने में कई चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है.



Source link