देहरादून के हिमालयन कल्चर ग्राउंड में आयोजित विरासत फेस्ट में मिल रहा गुजरात, राजस्थान व नेपाल का पारंपिक व्यंजन

देहरादून के हिमालयन कल्चर ग्राउंड में आयोजित विरासत फेस्ट में मिल रहा गुजरात, राजस्थान व नेपाल का पारंपिक व्यंजन


Last Updated:

Dehradun Virast Festival: देहरादून के हिमालयन कल्चर ग्राउंड में विरासत फेस्ट का आयोजन किया गया है. इस फेस्ट में गुजरात, हिमाचल, नेपाल और राजस्थान के पारंपरिक व्यंजनों का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है. इन राज्यों के स्वाद के लिए अब ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है. विरासत फेस्ट में सुबह 11 बजे प्रवेश मिलता है. प्रवेश शुल्क के तौर पर 50 रुपये लगाए गए हैं. अंदर जाते ही देश के दर्जनों राज्य के पारंपरिक भोजन का स्वाद ले सकते हैं.

अब आपको गुजरात, हिमाचल, नेपाल और राजस्थान जैसे राज्यों का जायका चखने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं है. शहर में आयोजित विरासत फेस्ट में यह अनूठा संगम सजाया गया है. यह उत्सव स्वाद और संस्कृति दोनों का संगम है. राजस्थानी दाल-बाटी-चूरमा का शाही अंदाज भी इस फेस्ट की शान बढ़ा रहा है.

इस विरासत फेस्ट में मण्डुए के गढ़वाली फूड के अलावा कई राज्यों के ट्रेडिशनल फूड परोसे जा रहे हैं. यहां आपको गुजराती ढोकला और खांडवी की खट्टी-मीठी मिठास मिलेगी. यहां हिमाचल के मशहूर सिडू और कई तरह के ऑथेंटिक टेस्ट मिल रहे हैं. इसके साथ ही नेपाली मोमोज और गरमा-गरम थुकपा का अनूठा जायका भी आपका इंतजार कर रहा है.

यहां पहुंची प्रिया का कहना है कि यहां उन्होंने गुजराती फूड ट्राई किया जो कभी पहले नहीं खाया था. उन्होंने बताया कि उन्होंने फाफड़ा जलेबी का स्वाद लिया. यह एकदम गुजरात जैसा ही जायका था. उन्होंने कहा कि यहां ढोकला भी जायकेदार था. हर राज्य के स्टॉल पर उसी राज्य के लोग अपने हाथों से खाना बना रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रिच संस्था के संस्थापक और अध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि विरासत में देश-विदेश के प्रोडक्ट के साथ ही हमने कोशिश की है कि एक ही जगह पर हम देशभर के स्वाद को जनता के सामने पेश करें. उन्होंने कहा कि फेस्ट का मुख्य उद्देश्य देश की समृद्ध पाक-कला को एक प्लेटफार्म पर लाना है. यहां मिलने वाले सभी फूड ट्रेडोशनल मसालों और घरेलू तरीकों से तैयार किए जा रहे हैं. इन व्यंजनों को बनाने के लिए बाहर से कारीगरों को बुलाया गया है.यह फेस्ट सिर्फ भूख मिटाने के लिए नहीं है. यह आपको अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का भी एक माध्यम है. यहां हर व्यंजन के साथ उसकी कहानी और परंपरा भी बताई जा रही है. खाने के साथ-साथ लोक संगीत और हैंडीक्राफ्ट की झलक भी देखने को मिल रही है. परिवार के साथ आए लोग यहां खाने के साथ-साथ अलग अलग संस्कृति का भी मजा ले रहे हैं.

वीकेंड पर परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह फेस्ट एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है. यहां हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास है. बुजुर्गों को पारंपरिक धाम पसंद आ रहा है तो युवाओं को मोमोज और ढोकला खूब भा रहा है. बच्चों के लिए चूरमा और खांडवी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. एक ही जगह पर इतने सारे स्वाद मिलने से लोग काफी उत्साहित हैं.

गुजरात से आए स्टॉल संचालक रमेश भाई ने बताया कि देहरादून के लोगों को ढोकला बहुत पसंद आ रहा है. हिमाचल से आई सुनीता देवी ने कहा कि यहां के लोग सिडू को बड़े चाव से खा रहे हैं. नेपाली स्टॉल संचालिका राधिका ने बताया कि थुकपा ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. राजस्थानी स्टॉल पर दाल-बाटी के लिए लंबी लाइन लग रही है. सभी संचालक देहरादून के प्यार से काफी खुश हैं.

यह विरासत फूड फेस्ट देहरादून के हिमालयन कल्चर ग्राउंड में आयोजित किया गया है. यह फेस्ट सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा. प्रवेश शुल्क 50 रुपए रखा गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका आनंद ले सकें.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link