दिवाली ग‍िफ्ट…हैदराबाद में मेट्रो-बस के कॉमन पास की कीमत आधे से भी कम – Hyderabad Metro RTC common monthly pass price cut from rupees 8500 to 4000

दिवाली ग‍िफ्ट…हैदराबाद में मेट्रो-बस के कॉमन पास की कीमत आधे से भी कम – Hyderabad Metro RTC common monthly pass price cut from rupees 8500 to 4000


होमताजा खबरदेश

हैदराबाद में मेट्रो-बस के कॉमन पास की कीमत आधे से भी कम, हर महीने बचेंगे ₹4500

Last Updated:

तेलंगाना सरकार ने दिवाली से पहले प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है. मेट्रो और राज्‍य परिवहन की बसों के लिए बनाए जाने वाले कॉमन पास की कीमत को 8500 रुपये से कम कर 4000 कर दिया गया है. दैनिक पास में भी कमी की गई है.

Zoom

तेलंगाना सरकार ने दिवाली से पहले प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है. मेट्रो और राज्‍य परिवहन की बसों के लिए बनाए जाने वाले कॉमन पास की कीमत को 8500 रुपये से कम कर 4000 कर दिया गया है. दैनिक पास में भी कमी की गई है.

हैदराबाद. तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में मेट्रो और राज्य परिवहन निगम (आरटीसी) की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए संयुक्त मासिक पास की कीमत 8,500 रुपये से घटाकर 4,000 रुपये कर दी है. इसी तरह दैनिक कॉमन पास की कीमत भी 400 रुपये से कम करके 275 रुपये कर दी गई है. परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने शुक्रवार 6 नवंबर 2026 को इन नई दरों की घोषणा करते हुए इसे जनता के लिए सरकार का दिवाली उपहार बताया. संशोधित दरें आठ नवंबर से लागू होंगी.

परिवहन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है. इसका उद्देश्य आम लोगों पर यात्रा खर्च का बोझ कम करना और सार्वजनिक परिवहन को अधिक किफायती बनाना है. नई दरों के लागू होने से मासिक पास लेने वाले यात्रियों को हर महीने 4,500 रुपये की बचत होगी. वहीं दैनिक पास धारकों को प्रतिदिन 125 रुपये कम खर्च करने पड़ेंगे. प्रभाकर के अनुसार, संशोधित दैनिक कॉमन पास में 200 रुपये मेट्रो यात्रा और 75 रुपये तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) की बस यात्रा के लिए निर्धारित किए गए हैं. इस पास के जरिए यात्री एक दिन में अधिकतम चार एकतरफा यात्राएं कर सकेंगे.

इसी तरह मासिक संयुक्त पास में 3,000 रुपये मेट्रो और 1,000 रुपये आरटीसी बसों की यात्रा के लिए आवंटित किए गए हैं. इस पास के तहत एक महीने में अधिकतम 50 बार आने-जाने की सुविधा मिलेगी. मंत्री ने कहा कि किराये में कटौती से आम नागरिकों को काफी राहत मिलेगी. दरअसल, पिछले महीने टीजीएसआरटीसी और हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड (एचएमआरएल) ने यात्रियों की सुविधा के लिए संयुक्त पास की शुरुआत की थी. उस समय मासिक पास की कीमत 8,500 रुपये और दैनिक पास की कीमत 400 रुपये निर्धारित की गई थी. मासिक पास में मेट्रो के लिए 7,000 रुपये और बसों के लिए 1,500 रुपये का हिस्सा रखा गया था.

हालांकि, यात्रियों ने इन दरों को काफी महंगा बताते हुए विरोध जताया था. उनका कहना था कि लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए भी रोजाना टिकट खरीदना संयुक्त पास लेने से सस्ता पड़ सकता है. यात्रियों की शिकायतों और किराये में कटौती की मांग के बाद सरकार ने अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें कीं. इसके बाद परिवहन मंत्री ने कीमतों में भारी कटौती का फैसला किया.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link