BPSC 71वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 कैंडिडेट हुए सफल, अब इंटरव्यू की बारी


Last Updated:

Top Deals Inside

BPSC 71वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 कैंडिडेट हुए सफल, अब इंटरव्यू की बारीZoom

रोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के मेंस का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में कुल 3392 कैंडिडेट ने सफलता हासिल की है. अब ये सभी अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू में शामिल होंगे. आयोग जल्द ही इंटरव्यू का शेड्यूल जारी करेगा.

BPSC की 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए कुल 1298 पदों पर भर्ती होनी है. इसके लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों ने मेंस परीक्षा दी थी. अब मेंस का रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू की तैयारी शुरू करनी होगी.

कितने कैंडिडेट हुए पास
आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मेंस परीक्षा में कुल 3392 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. ये सभी अब इंटरव्यू में शामिल होने के योग्य होंगे. इंटरव्यू के बाद अंतिम रिजल्ट जारी किया जाएगा. इसी के आधार पर अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा.

आयोग की वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट
BPSC ने बताया है कि अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. आयोग के अनुसार, वेबसाइट पर कुछ घंटों बाद रिजल्ट उपलब्ध करा दिया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक करें.

जल्द जारी होगा इंटरव्यू का शेड्यूल
मेंस परीक्षा में सफल होने वाले 3392 अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू में शामिल होना होगा. आयोग जल्द ही इंटरव्यू की तारीख और इससे जुड़ी दूसरी जानकारी जारी करेगा. इसके लिए अभ्यर्थियों को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार सरकार के अलग-अलग विभागों में कुल 1298 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. ऐसे में मेंस का रिजल्ट आने के बाद अभ्यर्थियों की नजर अब इंटरव्यू और अंतिम मेरिट लिस्ट पर है. अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और मेरिट के आधार पर पद आवंटित किए जाएंगे.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link