Last Updated:
ऑफिस की दिवाली पार्टी में पीली साड़ी पहने एक लड़की ने अपने शानदार डांस से सबका ध्यान खींच लिया. उसके जबरदस्त डांस मूव्स और खूबसूरत एक्सप्रेशन्स देखकर सहकर्मी तालियां और सीटियां बजाने लगे. इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
Viral Dance Video : दिवाली का त्योहार आते ही हर तरफ खुशियों और जश्न का माहौल बन जाता है. घरों की तरह ऑफिस भी रंग-बिरंगी रोशनी और खूबसूरत सजावट से जगमगा उठते हैं. इस खास मौके पर कर्मचारी काम के तनाव को कुछ देर भूलकर एक-दूसरे के साथ त्योहार मनाते हैं. कहीं म्यूजिक और डांस होता है, तो कहीं मजेदार गेम्स और पार्टी का आयोजन किया जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऑफिस की दिवाली पार्टी का एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें पीली साड़ी पहने एक लड़की अपने शानदार डांस से पूरी महफिल की जान बन जाती है. उसके डांस और कॉन्फिडेंस को देखकर वहां मौजूद लोग भी झूमने लगते हैं.
पीली साड़ी में लड़की ने डांस फ्लोर पर मचाया धमाल
वायरल हो रहे इस वीडियो में ऑफिस का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है. दिवाली के मौके पर पूरे दफ्तर को शानदार तरीके से सजाया गया है. कहीं रंग-बिरंगी लाइट्स चमक रही हैं, तो कहीं खूबसूरत लालटेन और सजावटी सामान त्योहार की रौनक बढ़ा रहे हैं. ऑफिस के कर्मचारी भी इस माहौल का भरपूर आनंद लेते नजर आ रहे हैं.
इसी बीच एक लड़की पीली साड़ी पहनकर डांस फ्लोर पर पहुंचती है. साड़ी के साथ उसका स्लीवलेस ब्लाउज और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान उसके लुक को और आकर्षक बना देते हैं. जैसे ही म्यूजिक बजना शुरू होता है, वह पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस करने लगती है. देखते ही देखते वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान उसकी तरफ चला जाता है.
View this post on Instagram