कतर में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप के अपने पहले ही मैच में भारतीय गेंदबाजों ने कहर ढाते हुए नेपाल की पूरी टीम को सिर्फ 128 रन पर समेट दिया. तीन-तीन विकेट लेने वाले ईशान सूद और अर्जुन राजपूत की कातिलाना गेंदबाजी के आगे नेपाल के चार बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल पाए. सिर्फ तीन बैटर्स ही दहाई के आंकड़े तक पहुंचे.
टॉस जीतकर भारत ने नेपाल को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. जवाब में नेपाल की टीम 42.3 ओवर्स में 128 रन पर सिमट गई. यशवीर गौड़ को दो सफलता मिली जबकि काव्या पटेल और मनल चौहान के खाते में एक-एक विकेट आया.
भारत U19 की प्लेइंग इलेवन: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत और यशबर्धन चौहान
नेपाल U19 की प्लेइंग इलेवन: बिपिन शर्मा (कप्तान), आशीष लुहार (विकेटकीपर), अभय यादव, दर्श सोनार, नीरज कुमार यादव, निश्चल छेत्री और नितेश पाटे, प्रसिद्ध जाइशी, सचिन भट्ट,
सुशील रावल और सूर्यांशु कोइराला
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…