यूथ ओलंपिक: 15 वर्षीय तन्वी ने रचा इतिहास, सिल्वर लाने वाली पहली भारतीय महिला
Last Updated:
Tanvi Patri: डकार में भारत की 15 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पात्री ने इतिहास रच दिया. वह यूथ ओलंपिक की एकल स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बन गईं हालांकि, फाइनल में उन्हें चीन की झांग यि शिन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. एक घंटे 22 मिनट चले मुकाबले में मौजूदा विश्व जूनियर चैंपियन ने तन्वी को 15-21, 21-13, 26-24 से हराया. तन्वी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए काफी मायने रखती है और आगे बेहतर खेलने की प्रेरणा देगी.
तन्वी पात्री ने मेडल जीतकर रचा इतिहास
डकार: भारत की तन्वी पात्री यूथ ओलंपिक की एकल स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई, जिन्हें फाइनल में चीन की झांग यि शिन ने हराया. एक घंटा और 22 मिनट तक चले मुकाबले में 15 बरस की तन्वी को मौजूदा विश्व जूनियर चैंपियन ने 15-21, 21-13, 26-24 से हराया.
तन्वी ने कहा, ‘यह उपलब्धि मेरे लिए काफी मायने रखती है और इससे आगे अच्छा खेलने की प्रेरणा मिलेगी.’
तन्वी से पहले भारत के एच एस प्रणय (2010) और लक्ष्य सेन (2018) ने युवा ओलंपिक में रजत पदक जीता है. भारतीय बैडमिंटन संघ के महासचिव संजय मिश्रा ने कहा, ‘तन्वी पात्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे देश को गौरवान्वित किया है. 15 साल की उम्र में रजत पदक जीतना असाधारण उपलब्धि और पूरे देश के लिये गर्व का पल है.’