हिमाचल प्रदेश के रानीताल में घट्टा टोल प्लाजा पर हंगामा, ग्रामीणों ने करवाया बंद, फोरलेन के किनारे पर गाढ़ा तंबू, बोले-लड़ाई लंबी है


Last Updated:

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में रानीताल के घट्टा टोल प्लाजा पर टैक्स में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. लोगों ने टोल प्लाजा बंद करवा दिया है और इसे हटाने की मांग कर रहे हैं.

Top Deals Inside

हिमाचल प्रदेश के घट्टा टोल प्लाजा पर हंगामा, ग्रामीणों ने करवाया बंदZoom

कांगड़ा के रानीताल के घट्टा टोल प्लाजा पर बैठी महिलाएं

धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रानीपाल में घट्टा टोल प्लाज पर हंगामा हुआ है. टोल प्लाजा में हाल ही में टैक्स में भारी इजाफा हुआ था और ऐसे में आसपास के गांवों के लोग अब विरोध में उतर आए हैं और टोल प्लाज यहां से हटाने की मांग कर रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, लोगों ने टोल प्लाज बंद करवा दिया है. लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर कांगड़ा विधायक पवन काजल और एसडीएम कांगड़ा अंजलि भी पहुंची है और लोगों से बातचीत चल रही है. हालांकि, प्रशासन के साथ बातचीत के बाद लोगों ने जाम खोल दिया है. लेकिन लोग मौके पर डटे हुए है.

गौर रहे कि 6 नवंबर के लिए लोगों ने महा-आंदोलन का ऐलान किया था और घट्टा टोल प्लाजा संघर्ष समिति ने मौके एक किनारे पर तंबू गाड़ दिए हैं. संघर्ष समिति में शामिल एक पदाधिकारी ने कहा कि यह आंदोलन किसी एक शख्स का नहीं है और चंगर क्षेत्र ही नहीं सभी लोगों का है. बहुत से लोग देहरा और अस्पताल की तरफ जाते हैं. उन्हें भी भारी टोल देना पड़ता है.  रोज 100 रुपये टोल नहीं दिया जाएगा. ऐसे में इस टोल को यहां से हटाया जाए. लोगों को लंबे आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा. क्योंकि यह लंबा चलेगा.

एक नवंबर से बढ़े थे रेट

रानीताल के घट्टा टोल प्लाजा में कार और जीप के लिए एक दिन में आने-जाने का शुल्क 100 रुपये लगेगा. इससे पहले, पहले 35 रुपये लगते थे. ऐसे में अब लोग विरोध कर रहे हैं. हाईवे का निर्माण भी अधूरा है. शिमला मटौर नेशनल हाईवे-88 पर यह टोल प्लाजा है. लोगों का कहना है कि वह फोरलेन का महज कुछ ही हिस्से का इस्तेमाल करेंगे और रोजाना उन्हें चंद किमी के लिए आने जाने पर भारी भरकम टोल देना पड़ेगा.



Source link