तितली की उड़ान से लोटस चक्र की चमक तक… देहरादून के बाजार में छाए हाईटेक पटाखे, बच्चों की पहली पसंद

तितली की उड़ान से लोटस चक्र की चमक तक… देहरादून के बाजार में छाए हाईटेक पटाखे, बच्चों की पहली पसंद


Last Updated:

Dehradun News: दिवाली की रौनक के साथ पटाखों की चिंगारी भी लोगों को काफी उत्साहित करती है. इन पटाखों में धुआं और शोर कम होता है, लेकिन रोशनी और रंग ज्यादा होते हैं. दुकानदारों का कहना है कि इस बार इको-फ्रेंडली पटाखों से दिवाली पर मौज भी होगी और प्रदूषण भी कम होगा.

Top Deals Inside

देहरादून: इस बार दिवाली पर देहरादून के बाजारों में तितली से लेकर लोटस चक्र तक आधुनिक पटाखों की भरमार है. पलटन बाजार, झंडा बाजार, मन्नू गंज और हनुमान चौक में ग्रीन क्रैकर्स की सबसे ज्यादा मांग है. इन पटाखों में धुआं और शोर कम होता है, लेकिन रोशनी और रंग ज्यादा होते हैं. दुकानदारों का कहना है कि इस बार इको-फ्रेंडली पटाखों से दिवाली पर मौज भी होगी और प्रदूषण भी कम होगा.

तितली और लोटस चक्र बने आकर्षण का केंद्र
तितली पटाखा जमीन पर रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरता है तो लोटस चक्र फूल की तरह घूमकर जलता है. दुकानदार मानस ने बताया कि उनके पास बटरफ्लाई क्रैकर्स हैं, यह सभी ग्रीन पटाखे हैं जो पॉल्यूशन कम करते हैं. बटरफ्लाई क्रैकर्स को जलाने पर तितलियों की तरह कई रंगों की रोशनियां दिखाई देती हैं. टैंक पटाखा भी बाजार में आया है, जिसका आकार हूबहू टैंक जैसा है. इसके आगे आग लगाने पर गोले की तरह ही जलकर निकलता है.

बच्चों के लिए आए नए डिजाइन के पटाखे
बच्चों के लिए कम आवाज वाले फुलझड़ी और अनार के नए डिजाइन भी आए हैं. बच्चों के लिए शिनचेन, हेलीकॉप्टर से लेकर कई तरह के पटाखे इस बार आए हैं. दुकानदार गरिमा वाधवा ने कहा कि हेलीकॉप्टर पटाखे आए हैं, जिन्हें देखकर बच्चे खुश हो जाते हैं. उन्हें जलाते हैं और यह ऊपर हेलीकॉप्टर की तरह उड़ते हैं. बच्चों को मिठाइयां और गिफ्ट हैंपर्स दिए जाते हैं, उनकी खुशियों को पटाखे बढ़ाते हैं.

हाई-टेक पटाखों की रेंज
मानस ने बताया कि उनके पास हाई शॉट है, इसे जलने पर शादियों की तरह कई तरह के कार्निवल जलते हैं. उनके पास वन बाय वन शॉट है, जो एक के बाद एक जलते हैं. इसके अलावा कलरफुल अनार, फुलझड़ियां और कई तरह के अत्याधुनिक क्रैकर्स मिल रहे हैं. दुकानदारों के अनुसार वक्त के साथ-साथ पटाखों में भी कई वैरायटी आने लगी हैं.

दुकानदारों ने बताई दिवाली की रौनक
उन्होंने कहा है कि स्काई शॉट जैसे पटाखे 100 रुपये की कीमत से शुरू हो जाते हैं. गरिमा वाधवा ने कहा कि दिवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है. उन्होंने कहा कि कई सालों से वे पटाखे बेचने का काम कर रहे हैं. मानस ने बताया कि बाजार में कई तरह के पटाखे आए हैं और सभी ग्रीन पटाखे हैं. लोगों में इको-फ्रेंडली पटाखों को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है.



Source link