नई दिल्ली: शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं. शाहरुख की फिल्म में सुहाना पहली बार अपने पापा के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं. मूवी के अलावा अब सुहाना अपनी एक ट्रांजिशन रील को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने फिल्म के गाने ‘तू मिल जाए’ पर लिप-सिंक करते हुए यह वीडियो शेयर किया है. इसमें वह अपने मेकअप लुक से ग्लैमरस अवतार में ट्रांजिशन करती नजर आ रही हैं.
सुहाना की इस रील को देखकर पापा शाहरुख भी उनके फैन हो गए. उन्होंने बेटी के वीडियो पर ऐसा मजेदार कमेंट किया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.
सुहाना ने गाने पर किया शानदार लिप-सिंक
बेटी की रील देखकर शाहरुख किया कमेंट
शाहरुख और दीपिका की जोड़ी दिखी गाने में
सुहाना की यह रील फिल्म ‘किंग’ के पहले गाने ‘तू मिल जाए’ के रिलीज होने के बाद आई है. यह गाना 2 नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था. इसमें शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं. गाने को अरिजीत सिंह, एड शीरन और मधुबंती बागची ने मिलकर गाया है. इसका म्यूजिक सचिन-जिगर ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं. गाने में एड शीरन का लिखा अंग्रेजी रैप भी शामिल है. शाहरुख और दीपिका की जोड़ी को एक बार फिर साथ देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
24 दिसंबर को रिलीज होगी शाहरुख की ‘किंग’
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में सुहाना खान भी अहम रोल निभा रही हैं. इनके अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और अभय वर्मा भी फिल्म का हिस्सा हैं. इसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है. यह एक्शन थ्रिलर 24 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.