Venugopal Dhoot News : कभी थे 50 हजार करोड़ की कंपनी के मालिक, अब वीडियोकॉन वाले वेणुगोपाल धूत हुए दिवालिया


Last Updated:

Venugopal Dhoot News : नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने वीडियोकॉन समूह के पूर्व मालिक वेणुगोपाल धूत को दिवालिया घोषित कर दिया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की याचिका यह फैसला दिया गया है. धूत पर उन पर ₹12,668 करोड़ का भारी-भरकम कर्ज बकाया है.

Top Deals Inside

कभी थे 50 हजार करोड़ की कंपनी के मालिक, अब वेणुगोपाल धूत हुए दिवालिया Zoom

6 जून 2018 को एसबीआई की याचिका पर एनसीएलटी ने वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज को कॉर्पोरेट इनसॉल्वेंसी रेजोल्यूशन प्रोसेस (CIRP) में भेजा.

नई दिल्‍ली. साल 1980 से 2000 के दशक में जिस वीडियोकॉन समूह के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत की गिनती देश के रईसों में होती थी. लेकिन, अब वीडियोकॉन समूह और धूत, दोनों ही रसातल में चले गए हैं. जिस कारोबारी ने कभी 50 हजार करोड़ रुपये के औद्योगिक साम्राज्य का नेतृत्व किया और जिनके बनाए टीवी और फ्रिज देश के करोड़ों घरों की पहचान बने, उन्हें अब कानूनन दिवालिया घोषित कर दिया गया है. मुंबई में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने 5 नवंबर 2026 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की याचिका को स्वीकार करते हुए धूत के खिलाफ दिवालियापन का आदेश जारी कर दिया.

धूत वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के कर्जों के लिए दी गई अपनी व्यक्तिगत गारंटी के कारण मुसीबत में फंसे. बैंकों और वित्तीय संस्थानों का उन पर ₹12,668 करोड़ का भारी-भरकम कर्ज बकाया है. लोन निपटारे के लिए धूत ने लेनदारों को 36 महीनों में ₹600 करोड़ चुकाने के लिए एक पुनर्भुगतान योजना बताई थी. उनका दावा था कि यह राशि पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में प्रस्तावित एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट से जुटाई जाएगी. हालांकि, लेनदारों और ट्रिब्यूनल ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया, क्योंकि इसमें कोई नकद भुगतान शामिल नहीं था और पूरा प्लान भविष्य की मंजूरियों और अनिश्चित कमाई के भरोसे टिका था.

ट्रस्टी के हाथ में संपत्ति, 7 दिनों में देना होगा पूरा हिसाब

एनसीएलटी के इस फैसले के बाद वेणुगोपाल धूत के व्यक्तिगत वित्तीय अधिकारों पर प्रतिबंध लग गए हैं. आदेश के अनुसार, धूत को अगले सात दिनों के भीतर अपनी पूरी वित्तीय स्थिति, बैंक खातों और चल-अचल संपत्तियों का लिखित ब्योरा ट्रस्टी को सौंपना होगा. उनकी सभी निजी संपत्तियां अब दिवालिया ट्रस्टी के नियंत्रण में रहेंगी, जिन्हें बेचकर या प्रबंधित कर लेनदारों के ₹12,668 करोड़ के दावों की भरपाई की जाएगी.

कैसे ढह गया धूत का साम्राज्य

वीडियोकॉन समूह एक समय टीवी, फ्रिज, एसी जैसे प्रोडक्ट बनाने में सबसे विश्‍सवसनीय माना जाता था. समूह के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत ने अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए बैंकों से बेतहाशा कर्ज लेना शुरू किया. उन्‍होंने अफ्रीकी देश मोजाम्बिक में तेल ब्‍लॉक खरीदने के लिए हजारों करोड़ रुपये का निवेश किया. प्रोजेक्‍ट फेल हो गया. टेलीकॉम सेक्‍टर में भी वे सफल न हो सके. समूह ने एसबीआई और आईसीआईसीआई जैसे बैंकों से करीब 40 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया. इसमें से एसबीआई के कर्ज के लिए धूत ने पर्सनल गारंटी ली थी.

2018 में शुरू हुई दिवालिया प्रक्रिया

6 जून 2018 को एसबीआई की याचिका पर एनसीएलटी ने वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज को कॉर्पोरेट इनसॉल्वेंसी रेजोल्यूशन प्रोसेस में भेजा. 8 जून 2021 को ट्रिब्यूनल ने ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज द्वारा समूह की कंपनियों के लिए पेश समाधान योजना को मंजूरी दी. 8 अप्रैल 2026 को एनसीएलटी ने कर्ज के एवज में दी गई व्यक्तिगत गारंटी के चलते वेणुगोपाल धूत के खिलाफ व्यक्तिगत दिवालिया समाधान प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया.

धूत ने सिलीगुड़ी प्रोजेक्ट के भरोसे 36 महीनों में ₹600 करोड़ लौटाने का प्रस्ताव रखा, जो मंजूरियों और भविष्य के कैश फ्लो पर निर्भर था.17 जुलाई 2026 को एनसीएलटी ने इस पुनर्भुगतान योजना को अव्यावहारिक मानकर खारिज कर दिया और समाधान प्रक्रिया समाप्त कर दी. 24 सितंबर को एसबीआई ने ₹12,668 करोड़ के बकाये को आधार बनाकर धूत को दिवालिया घोषित करने के लिए औपचारिक याचिका दायर की.5 नवंबर को मुंबई एनसीएलटी ने याचिका स्वीकार करते हुए वेणुगोपाल धूत को आधिकारिक रूप से दिवालिया घोषित किया.



Source link