Last Updated:
सुप्रीम कोर्ट में ऐसा क्या हुआ कि एक वकील को ऑनलाइन पेश होने के लिए माफी मांगनी पड़ी? जस्टिस संजय कुमार ने उनकी बात सुनकर कहा कि ऑनलाइन पेश होना भी उनका पूरा अधिकार है. इसके लिए सॉरी बोलने की जरूरत नहीं है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड ने इस पर आभार जताया. इसी सुनवाई के दौरान दिवाली की शुभकामनाओं का भी दिलचस्प पल आया. वकील ने पीठ को बधाई दी तो जस्टिस कुमार ने भी शुभकामनाएं दीं. साथ ही हल्के अंदाज में पटाखे नहीं जलाने की सलाह भी दे दी.
सुप्रीम कोर्ट में ऑनलाइन पेश हुए AOR ने माफी मांगी तो जस्टिस संजय कुमार ने कहा कि ऑनलाइन पेश होना उनका अधिकार है. (फोटो X)
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अक्सर सख्त सवाल और कानूनी दलीलें सुनने को मिलती हैं. लेकिन कभी-कभी अदालत में ऐसे हल्के-फुल्के पल भी आते हैं जो सुर्खियां बटोर जाते हैं. ऐसा ही कुछ जस्टिस संजय कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने देखने को मिला. एक एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड (AOR) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए. ऑनलाइन जुड़ने के लिए उन्होंने पीठ के सामने माफी मांग ली. शायद उन्हें लगा कि कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से मौजूद न रह पाने के लिए सफाई देनी चाहिए. लेकिन जस्टिस संजय कुमार ने उनकी बात सुनकर ऐसा जवाब दिया कि वकील को दोबारा माफी मांगने की जरूरत ही नहीं पड़ी. जज ने साफ कहा कि ऑनलाइन पेश होना भी उनका पूरा अधिकार है. इसके लिए सॉरी कहने की कोई जरूरत नहीं है.
जस्टिस संजय कुमार की इस टिप्पणी ने अदालत में मौजूद सहज माहौल को भी दिखाया. उन्होंने वकील को यह महसूस कराया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होना कोई असामान्य या गलत बात नहीं है. वकील ने इस पर आभार जताया और कहा कि वह इसके लिए बहुत आभारी हैं. इसी सुनवाई के दौरान दिवाली की शुभकामनाओं का भी एक दिलचस्प पल आया. एक वकील ने जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की पीठ को दिवाली की बधाई दी. इस पर जस्टिस कुमार ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं. साथ ही उन्होंने हल्के अंदाज में पटाखे नहीं जलाने की सलाह भी दे डाली.
इसी सुनवाई के दौरान एक वकील ने पीठ को दिवाली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, ‘माय लॉर्ड, आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं.’ इस पर जस्टिस संजय कुमार ने जवाब दिया, ‘आप सभी को भी हमारी ओर से दिवाली की शुभकामनाएं. कोशिश कीजिए कि पटाखे न जलाएं.’
जस्टिस कुमार की यह बात हल्के-फुल्के अंदाज में कही गई थी. दिवाली के मौके पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण को लेकर हर साल चर्चा होती है. ऐसे में अदालत में कही गई यह छोटी सी बात भी ध्यान खींच गई.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login