घी में सिकती है टिक्की, खजूर की मीठी चटनी के साथ, रायपुर के गौरव पथ पर चाट का अनोखा स्वाद

घी में सिकती है टिक्की, खजूर की मीठी चटनी के साथ, रायपुर के गौरव पथ पर चाट का अनोखा स्वाद


Last Updated:

Raipur: रायपुर के गौरव पथ स्थित मथुरावासी चाट भंडार पिछले 8 सालों से अपने खास स्वाद के लिए लोगों के बीच मशहूर है. यहां टिक्की घी में सेंकी जाती है और खजूर की मीठी चटनी के साथ धनिया-पुदीना की हरी चटनी परोसी जाती है. ताजा और स्वादिष्ट चाट के कारण शाम होते ही दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लग जाती है. दुकान शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती है.

राहुल दुबे(रायपुर),
Mathurawasi Chaat Bhandar: राजधानी रायपुर के गौरव पथ में स्थित मथुरावासी चाट भंडार चाट के शौकीनों के बीच काफी मशहूर है. यहां मिलने वाली चटपटी चाट का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. खास बात यह है कि यहां की चाट बनाने का तरीका दूसरे दुकानों से थोड़ा अलग है. यही वजह है कि लोग यहां चाट खाने के लिए पहुंचते हैं. आइए जानते हैं इस दुकान की खासियत और यहां मिलने वाली चाट के बारे में…

8 साल से लोगों को पसंद आ रही है चाट
दुकान संचालक संजय प्रजापति बताते हैं कि उनकी दुकान को खुले करीब 8 साल हो चुके हैं. यहां की चाट दूसरे दुकानों से अलग है. टिक्की को घी में सेंका जाता है. इसके साथ खजूर की मीठी चटनी और धनिया-पुदीना की हरी चटनी दी जाती है. इन सभी का स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है. दुकान शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती है.

सूजी के फुचके भी लोगों की पसंद
यहां आने वाले ग्राहक भी चाट के स्वाद की तारीफ करते हैं. एक ग्राहक सतीश कुमार बताते हैं कि वे अक्सर यहां चाट खाने आते हैं. खासकर यहां मिलने वाले सूजी के फुचके उन्हें और उनकी पत्नी को बहुत पसंद हैं. उनका कहना है कि यहां का खाना स्वादिष्ट होने के साथ ताजा भी रहता है. इसी वजह से वे बार-बार यहां आते हैं. मथुरावासी चाट भंडार ने अपने अलग स्वाद और अच्छी क्वालिटी के चलते रायपुर में अपनी पहचान बना ली है. यहां शाम होते ही चाट के शौकीनों की भीड़ देखने को मिलती है.



Source link