Last Updated:
Ramayana Screening News: नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ आखिरकार दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. ग्रेटर नोएडा में एक मॉल में फिल्म देखने के लिए लोग पहुंचे. 10-12 लोग मजे से फिल्म देख रहे थे तभी अचानक थिएटर में धुआं भरने लगा. आइए जानते हैं फिर क्या कुछ हुआ.
रामायण के दौरान धुआं उठा.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी स्थित गैलेक्सी ब्लू सफायर प्लाजा के ‘यूएस सिनेमा’ में फिल्म ‘रामायण’ की स्क्रीनिंग चल रही थी. तभी अचानक प्रोजेक्टर से धुआं निकलने लगा. धुआं देखकर ऑडिटोरियम में मौजूद लोग घबरा गए. अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालात को देखते हुए थिएटर प्रबंधन ने तुरंत लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना शाम करीब साढ़े 7 बजे की है. धुएं के कारण तीन ऑडिटोरियम में फिल्म की स्क्रीनिंग रोकनी पड़ी.
यह घटना 5 नवंबर को शाम करीब 7:30 बजे हुई, जब मॉल में स्थित ‘यूएस सिनेमाज’ में ‘रामायण’ फिल्म दिखाई जा रही थी. घटना के बाद, पूरे थिएटर परिसर में धुआं फैल गया, जिसके चलते वहां से लोगों को बाहर निकालना पड़ा. नोएडा पुलिस के अनुसार, यह घटना ऑडिटोरियम 10 में हुई, जो बिसरख पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है. शॉर्ट सर्किट की वजह से प्रोजेक्टर रूम की वायरिंग बहुत गर्म हो गई, जिससे धुआं उठने लगा.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं. फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) की मदद से सुलगती हुई तारों की आग को बुझाया गया और ऑडिटोरियम के अंदर मौजूद सभी 10-15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. धुआं फैलने के कारण तीन ऑडिटोरियम में फिल्म की स्क्रीनिंग रोकनी पड़ी. पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. स्थिति अब नियंत्रण में है और आगे की जरूरी कार्रवाई की जा रही है.
Ramayana First Day Review: फिल्म का रिव्यू
बता दें, रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को पहले दिन पहले शो में दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिलने की बात सामने आई है. फिल्म में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर को देखकर कई दर्शक भावुक हो गए. दर्शकों ने उनके अभिनय की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा अभिनय पहले कभी नहीं देखा. पहले शो के बाद सामने आई प्रतिक्रियाओं ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.