सर्दी से पहले दिल्ली वालों की बल्ले-बल्ले! सरोजिनी मार्केट में 150 रुपये में मिल रहा स्वेटर-जैकेट, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

सर्दी से पहले दिल्ली वालों की बल्ले-बल्ले! सरोजिनी मार्केट में 150 रुपये में मिल रहा स्वेटर-जैकेट, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़


Last Updated:

Delhi Sarojini Nagar Market: दिल्ली के सरोजिनी मार्केट में सर्दियों के वूलन कपड़ों पर बंपर सेल शुरू हो गई है. यहां 150 से 200 रुपये में स्वेटर और जैकेट मिल रहे हैं. ऐसे में खरीदारों की लंबी भीड़ लगी हुई है. यहां पर ब्रांडेड और नॉन ब्रांडेड दोनों तरह के कपड़े मिल जाएंगे. इन दिनों यह मार्केट अपने वूलन कपड़ों के लिए सबसे ज्यादा मशहूर हो रहा है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: सर्दी ने दस्तक दे दी है. सुबह गर्मी, लेकिन रात में अच्छी खासी सर्दी पड़ने लगी है. फिलहाल दिसंबर में सर्दी और बढ़ने के आसार हैं. ऐसे में अगर अभी तक आपने स्वेटर और जैकेट की खरीदारी नहीं की है और वूलन कपड़ों की खरीदारी के बारे में आप सोच रहे हैं तो फिलहाल दिल्ली का सरोजिनी मार्केट आपके लिए एकदम बेस्ट है. दिल्ली के सरोजिनी मार्केट में अभी स्वेटर और जैकेट पर बंपर सेल चल रहा है.

बता दें कि जो स्वेटर जैकेट और वूलन कपड़े आपको बाहर के मार्केट में 500 रुपए से लेकर हजार रुपए के अंदर मिलेंगे वह यहीं पर बंपर सेल में 500 रुपए से भी कम कीमत पर मिल रहे हैं. ऐसे में देर ना करें और सरोजिनी मार्केट आप आ जाएं. क्योंकि अभी यहां पर वूलन कपड़ों की खरीदारी का सबसे शानदार मौका है. सरोजिनी मार्केट पहुंचने के लिए आपको सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा.

मात्र 150 रुपए से लेकर 200 रुपए में पाएं स्वेटर जैकेट

सरोजिनी मार्केट दिल्ली का बहुत ही मशहूर बाजार है. सदर और चांदनी चौक के बाद दिल्ली का तीसरा सबसे बड़ा मार्केट सरोजिनी मार्केट ही है. जो कपड़ों के लिए बहुत मशहूर है. इस सरोजिनी मार्केट में इन दिनों वूलन कपड़े का नया स्टॉक आ चुका है. जैसे ही सर्दियां दस्तक देती हैं तो सबसे पहले वूलन कपड़ों का नया स्टॉक सरोजिनी मार्केट दिल्ली में ही आता है.

ऐसे में यहां पर अभी फिलहाल स्वेटर और जैकेट पर बंपर सेल चल रही है. स्वेटर और जैकेट अभी यहां पर 150 रुपए से लेकर 200 रुपए की कीमत में मिल रहे हैं. इसके अलावा वूलन टोपी और हाथों के दस्तानों से लेकर मोजे तक पर बंपर सेल चल रही है. अगर आप भी वूलन कपड़ों की खरीदारी करना चाहते हैं तो इन दिनों सरोजिनी मार्केट जरूर जाएं. क्योंकि यहां पर स्वेटर जैकेट के अलावा वूलन के दूसरे कपड़े भी काफी सस्ते मिल रहे हैं. नया स्टॉक अभी आ चुका है.

इस तरह पहुंचे यहां

सरोजिनी नगर मार्केट जाने के लिए आपको मेट्रो की पिंक लाइन लेनी होगी. उसके बाद सरोजिनी नगर मार्केट मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा और यहां से आपको करीब 10 से 5 मिनट पैदल चलकर यह मार्केट मिल जाएगा. यह मार्केट दिल्ली का सबसे सस्ता मार्केट माना जाता है. यहां पर वैरायटी और क्वालिटी कपड़ों की दोनों बेस्ट मिलती है. दूर-दूर से लोग यहां पर शॉपिंग करने आते हैं.

फिलहाल आपको यहां पर ब्रांडेड और नॉन ब्रांडेड दोनों तरह के कपड़े मिल जाएंगे. इन दिनों यह मार्केट अपने वूलन कपड़ों के लिए सबसे ज्यादा मशहूर हो रहा है. क्योंकि सबसे पहले नया स्टॉक इसी मार्केट में आया है. बेहद सस्ती कीमतों पर आया है और बंपर सेल चल रही है. ऐसे में अगर आप शॉकरना चाहते हैं वूलन की खरीदारी तो दिल्ली के सरोजिनी मार्केट जरूर पहुंचे.



Source link