Last Updated:
MP Weather Today: मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर समेत कई शहरों में रात का पारा 12 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. IMD के अनुसार, 6 नवंबर से तापमान में और गिरावट हो सकती है. लेकिन प्रदेश में कहीं भी आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं दिया गया है. दीपावली और धनतेरस पर भी मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी. फिलहाल, आईएमडी ने बदलते मौसम को लेकर लोगों को गर्म कपड़े पहनने और खानपान का ध्यान रखने की सलाह दी है.
mp weather today
MP Aaj Ka Mausam 6 November 2026: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है. प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगा है. पिछले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. इसके कारण रात के समय ठंड पहले से ज्यादा महसूस होने लगी है. खासतौर पर भोपाल और इंदौर में तापमान में गिरावट आने से लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है और हल्के गर्म कपड़े तक निकल गए हैं. प्रदेश के कई इलाकों में रात का पारा 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है.
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार यानी आज से तापमान में और गिरावट हो सकती है. इससे आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने की संभावना जताई गई है. सुबह और रात के समय लोगों को ज्यादा ठंड महसूस होगी. वहीं, दिन के समय मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है. क्योंकि धूप खिली रहेगी.
IMD का मौसम अपडेट
वहीं, मौसम विभाग ने एमपी के लोगों के लिए राहत की खबर भी दी है. अगले चार दिनों तक मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में आंधी या बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. यानी 5 से 8 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान साफ रहेगा और बारिश होने के आसार भी नहीं लग रहे हैं.
दीपावली और धनतेरस के त्योहार पर भी मौसम का साथ मिलने की उम्मीद है. इस बार दोनों त्योहारों पर प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है. ऐसे में लोगों को त्योहार की खरीदारी और अन्य तैयारियों के दौरान बारिश की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. लोग बिना समस्या के अपना काम कर सकेंगे.
सर्दी धीरे-धीरे दे रही दस्तक
भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के अन्य शहरों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि, रात के तापमान में गिरावट के चलते ठंड बढ़ती रहेगी. लेकिन मौसम में हो रहे इस बदलाव को देखते हुए लोगों को सुबह और रात के समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है और इम्यूनिटी के साथ-साथ अपने खानपान पर भी ध्यान देने की सलाह दी गई है.
फिलहाल, मध्य प्रदेश में अब सर्दी धीरे-धीरे दस्तक दे रही है. आने वाले चार दिनों में बारिश और आंधी से राहत रहेगी, लेकिन तापमान में गिरावट के कारण रातें और ठंडी हो सकती हैं.