Special TET 2026 की आंसर की जारी, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका, 12 नवंबर तक करें आपत्ति, जानें पूरा प्रोसेस

Special TET 2026 की आंसर की जारी, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका, 12 नवंबर तक करें आपत्ति, जानें पूरा प्रोसेस


Last Updated:

UP Special TET Answer key: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने स्पेशल टीईटी परीक्षा-2026 की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी कर दी है. अभ्यर्थी अपने रौल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करके मास्टर सेट की उत्तरकुंजी का मिलान कर सकते हैं. यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, तो अभ्यर्थी 05 नवंबर से 12 नवंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए प्रति प्रश्न ₹100 का शुल्क निर्धारित किया गया है. डाक या ईमेल से भेजे गए प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

Zoom

Special TET UP का आंसर-की जारी हो गया है. (सांकेतिक फोटो)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज से बड़ी खबर आई है. आयोग ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) की प्रोविजनल उत्तरकुंजी वेबसाइट पर जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अब अपने अंकों का आकलन कर सकते हैं. बेवसाइट से उत्तरकुंजी डाउनलोड करके मिलान कर सकते हैं और अपने अंक जांच कर सकते हैं. आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 5 से 12 नवंबर के बीच आपत्ति दर्ज कराया जा सकता है.

आयोग के विज्ञापन संख्या 03/2026 के अंतर्गत, लिखित परीक्षा 03 नवंबर को कुल 06 मंडल मुख्यालयों में दो पालियों में संपन्न कराई गई थी. इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यरथियों ने भाग लिया था. परीक्षा के सफलतापूर्ण आयोजन के 48 घंटों के अंदर आयोग ने इसकी प्रोविजनल उत्तरकुंजी आधिकारिक पोर्टल पर लाइव कर दी है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और समय पर रिजल्ट की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके.

ऐसे करें अनुक्रमांक और जन्मतिथि से लॉगिन

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, स्पेशल टीईटी परीक्षा से संबंधित सभी अभ्यर्थी आयोग के पोर्टल पर प्रदर्शित ऑनलाइन लिंक के माध्यम से अपना अनुक्रमांक (Roll Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करके आसानी से लॉगिन कर सकते हैं. लॉगिन करने के बाद अभ्यर्थी मास्टर प्रश्नपत्र सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी के अनुसार अपने प्रश्नों और उत्तर विकल्पों का मिलान कर सकते हैं.

12 नवंबर की रात तक दर्ज कराई जा सकेंगी ऑनलाइन आपत्तियां

यदि किसी अभ्यर्थी को मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी के किसी भी उत्तर पर आपत्ति है, तो आयोग ने उन्हें अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया है. अभ्यर्थी 05 नवंबर से लेकर 12 नवंबर की रात्रि 11:59 बजे तक अपनी आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करा सकते हैं. तय समय सीमा के बाद किसी भी स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा.

प्रति प्रश्न ₹100 शुल्क और कड़े निर्देश

आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि उत्तरकुंजी पर प्रति प्रश्न आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹100 (रुपये सौ मात्र) का शुल्क निर्धारित किया गया है. आपत्ति दर्ज कराने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं. अभ्यर्थियों को यह भी कड़ाई से निर्देशित किया गया है कि वे ऑनलाइन लिंक के अतिरिक्त डाक (Postal), ईमेल (Email) अथवा व्यक्तिगत रूप से कोई भी प्रत्यावेदन न भेजें, क्योंकि ऐसे किसी भी माध्यम से प्राप्त आपत्तियों को आयोग द्वारा पूरी तरह अस्वीकार कर दिया जाएगा.



Source link