Last Updated:
Hindu Voter Name Deletion: पंचायत चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्टमें बड़ी गड़बड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. शेरगढ़ विकासखंड के मोहम्मदपुर गांव में बीएलओ मोहम्मद नफीस खान पर पूर्व प्रधान के साथ मिलकर 26 हिंदू मतदाताओं के नाम साजिश के तहत वोटर लिस्ट से गायब करने का गंभीर आरोप लगा है. ग्रामीणों की शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी बीएलओ को निलंबित कर दिया है. साथ ही, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है.
बरेली में जानबूझकर 26 हिंदू वोटरों के नाम काटने का आरोप. (AI इमेज)
UP Voter List News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से वोटर के नाम काटने पर हड़कंप मचा हुआ है. इस बार मामला बरेली जिले से आया है. बताया जा रहा है कि शेरगढ़ विकासखंड के मोहम्मदपुर गांव में वोटर लिस्ट से 26 हिंदू वोटरों के नाम गायब करने का आरोप लगा है. इस गड़बड़ी के केंद्र में गांव के बीएलओ (BLO) मोहम्मद नफीस खान बताए जा रहे हैं. उनपर पूर्व प्रधान के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम देने का आरोप है. मामले की भनक लगते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया.
ग्रामीणों की इस शिकायत को जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बेहद गंभीरता से लिया. बिना किसी हीला-हवाली के डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बीएलओ मोहम्मद नफीस खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही इस पूरे प्रकरण की गहराई से तहकीकात करने के लिए तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच टीम का गठन कर दिया गया है. प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों में भारी हड़कंप मच गया है.
पूर्व प्रधान के साथ मिलकर बीएलओ ने किया खेला
ग्रामीणों का आरोप है कि बीएलओ ने अपने ही समुदाय से ताल्लुक रखने वाले पूर्व प्रधान के साथ मिलकर सोची-समझी साजिश के तहत एक खास समुदाय के 26 हिंदू मतदाताओं के नाम सूची से हटवा दिए. आरोप यह भी है कि इस हेरफेर का मकसद आगामी पंचायत चुनाव में किसी खास पक्ष को अनुचित लाभ पहुंचाना था. जब स्थानीय लोगों ने वोटर लिस्टकी पड़ताल की और अपने नाम गायब पाए, तो उनके होश उड़ गए. इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर जिला प्रशासन के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई.
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश
इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोकतंत्र में वोटर लिस्टकी पवित्रता के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने बातचीत में बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही और गड़बड़ी पाए जाने पर बीएलओ को सस्पेंड कर दिया गया है. अब गठित की गई तीन सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कठोर विधिक और विभागीय कार्रवाई की जाएगी. डीएम ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.