बेंगलुरु से ऑटो में पहुंचे बिहार… छठ पर्व से पहले चार युवकों की दिलेरी वायरल
Last Updated:
बेंगलुरु से बिहार के मोतिहारी तक ऑटो से सफर करने वाले चार युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. दिन-रात लगातार गाड़ी चलाते हुए ये लोग अरेराज स्थित प्रसिद्ध सोमेश्वर नाथ धाम मंदिर पहुंच चुके हैं. छठी मई की कृपा और अपने मजबूत हौसले के दम पर हजारों किलोमीटर की यह खतरनाक और रोमांचक रोड ट्रिप पूरी कर उन्होंने अनोखा इतिहास रच दिया है.
चार युवकों ने कमला कर दिया.
सोचिए, अगर आपको बेंगलुरु से बिहार जाना हो तो आप फ्लाइट, ट्रेन या कार का नाम लेंगे. लेकिन क्या कोई नॉर्मल ऑटो से इतने लंबे सफर की कल्पना भी कर सकता है? जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने तहलका मचा दिया है, जिसमें कुछ जिगरबाजों ने ऑटो से ही बेंगलुरु से सीधे बिहार के मोतिहारी तक का महा-सफर तय कर डाला है. दिवाली और उसके बाद छठ महापर्व को लेकर घर पहुंचने के मकसद से वे दिन-रात बिना रुके, लगातार पहिए घुमाते हुए ऑटो चलाते रहे. इन लोगों ने साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो साधन कोई भी हो, मंजिल मिल ही जाती है.
एक ऑटो में 4 मुसाफिर और अटूट हौसला
वायरल वीडियो में नजर आ रहा यह गर्व से अपने उस ऑटो को दिखा रहा है, जिसने कर्नाटक से लेकर बिहार तक का रिकॉर्ड तोड़ सफर तय किया है. वीडियो में यूजर बता रहा है कि एक छोटे से ऑटो में चार लोग सवार होकर बेंगलुरु से निकले थे. यह कोई आम ट्रिप नहीं थी बल्कि एक ऐसा एडवेंचर था जिसमें हर सेकंड थकावट और जोखिम का डर था. लगातार दिन-रात गाड़ी चलाना, हाईवे की अनगिनत मुश्किलें और अनिश्चितताएं. इस सफर को पूरा करना लोहे के चने चबाने जैसा था. लेकिन अपनों के प्यार, छठी मई की कृपा और अपने मजबूत जिगर के दम पर इन लोगों ने इतिहास रच दिया.
अरेराज के सोमेश्वर नाथ धाम पहुंचते ही मिट गई सारी थकान
हजारों किलोमीटर का सफर तय करने के बाद आखिरकार ये लोग बिहार के मोतिहारी जिले के अरेराज पहुंच ही गए. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वे मशहूर सोमेश्वर नाथ धाम मंदिर के ठीक सामने खड़े हैं. युवक ने बताया कि वे अभी मंदिर के दर्शन इसलिए नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उन्होंने स्नान नहीं किया है, लेकिन घर की दूरी अब सिर्फ 8 किलोमीटर रह गई है. मंदिर को देखकर चेहरे पर जो खुशी और सुकून झलकता है, वह इस बात का सबूत है कि लंबी और खतरनाक थकान के बाद घर वापसी का अहसास कितना जादुई होता है.
फोटो पर क्लिक कर वीडियो देखें
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस देसी यात्रा की कहानी
इंटरनेट की जनता इस साहसिक सफर पर पूरी तरह फिदा हो चुकी है. लोग इस वीडियो को धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं और इन लड़कों के डेडिकेशन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. जहां एक तरफ लोग इसे पागलपन कह रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ युवा इसे ‘रोड ट्रिप गोल्स’ मान रहे हैं. ऑटो वाले भाइयों की यह धांसू कहानी बताती है कि जुगाड़ और पैशन से बड़ी इस दुनिया में कोई ताकत नहीं है.