BAN vs WI: आमिर जंगू के शानदार शतक से वेस्टइंडीज की मजबूत शुरुआत, बांग्लादेश के हाथ से निकला मौका

BAN vs WI: आमिर जंगू के शानदार शतक से वेस्टइंडीज की मजबूत शुरुआत, बांग्लादेश के हाथ से निकला मौका


होमखेलक्रिकेट

जंगू के शानदार शतक से वेस्टइंडीज की मजबूत शुरुआत, बांग्लादेश से फिसला मौका

Last Updated:

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज ने मजबूत शुरुआत की है. हालांकि, टीम ने शुरुआत में अपने तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन उसके बाद आमिर जंगू ने दमदार खेल दिखाते हुए पारी को संभाल लिया. इस तरह वेस्टइंडीज ने दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट पर 235 रन बना लिए हैं.

Zoom

आमिर जंगू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा शतक

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज ने आमिर जंगू के शतक की बदौलत को दूसरे टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश के खिलाफ चार विकेट पर 235 रन बना लिए. वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन जंगू ने मोर्चा संभालते हुए टीम शुरुआती झटकों से उबार दिया. वेस्टइंडीज ने 27 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद जंगू ने डेब्यू कर रहे केविन विकहम (61 रन) के साथ 131 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला.

खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने के समय जंगू के साथ जस्टिन ग्रीव्स 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे. इन दोनों ने आखिरी 19.5 ओवरों में 77 रन जोड़े. वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह फैसला तब उल्टा पड़ता दिखा जब बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने शुरुआती नौ ओवरों में ही मेहमान टीम को मुश्किल में डाल दिया.

पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 8 विकेट धोया

पहले टेस्ट में आठ विकेट से मिली हार के बाद बांग्लादेश ने अपनी टीम में दो बदलाव किए थे. इनमें से तास्किन अहमद और हसन महमूद ने मिलकर चार विकेट लिए. तास्किन ने पांचवें ओवर में ब्रैंडन किंग (09) को आउट किया जबकि छठे ओवर में हसन महमूद ने कावेम हॉज (01) के विकेट बिखेर दिए.

जोशुआ डा सिल्वा कुछ मौकों पर बाल-बाल बचे लेकिन फिर तास्किन ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया. इस तरह वेस्टइंडीज का स्कोर तीन विकेट पर 27 रन हो गया. इसके बाद जंगू ने विकहम के साथ मिलकर बांग्लादेश के आक्रामक गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना किया. जंगू ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 11 चौके और दो छक्के लगाए.

विकहम ने 123 गेंद में पूरी की थी अपनी फिफ्टी

विकहम ने ऑफ-स्पिनर नईम हसन की गेंद पर एक रन लेकर 123 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. लेकिन तेज गेंदबाज हसन महमूद के जाल में फंस गए. हसन ने लगातार बाउंसर फेंककर उन्हें परेशान किया और फिर उन्हें आउट कर दिया. इससे जंगू और विकहम के बीच साझेदारी का अंत हो गया. लेकिन जंगू ने बाएं हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम की गेंद पर छक्का जड़कर 149 गेंदों में अपना दूसरा शतक पूरा किया.



Source link