हाथी के वजन की जीभ, छोटी कार के आकार का दिल…. धरती के दैत्य की तरह है ये जीव
Last Updated:
हाथी धरती पर पाए जाने वाले सबसे बड़े और भारी जीवों में से एक है, लेकिन सोचिए क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा जीव भी है, जिसकी जीभ का वजन ही हाथी के बराबर होता है. दिल का आकार इतना बड़ा है कि दूर से एक छोटी कार की तरह नजर आए.
ब्लू व्हेल धरती पर पाया जाने वाला सबसे बड़ा जीव माना जाता है, जिसका वजन तकरीबन 200 टन तक होता है. इसकी लंबाई 10 मंजिला इमारत जितनी हो सकती है. NOAA Fisherie की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह इतनी विशाल जीव है कि रोज टनों मछली खा जाती है. (सभी फोटो-Pexels)
ब्लू व्हेल जितनी विशाल है, उतनी ही विशाल इसकी जीभ होती है, जिसका वजन 2 से 4 टन तक हो सकता है. यानी एक बड़े हाथी के वजन के बराबर. रिसर्चर ये दावा करते हैं कि ब्लू व्हेल की जीभ असल में इतनी बड़ी होती है, जिस पर एक फुटबॉल टीम खड़ी हो जाए.
यह जीव जितना खास है, उतना ही खास इसका दिल भी है. इसका वजन 180 किलोग्राम तक हो सकता है. इसकी खून को मुख्य धमनी होती है, वह इतनी चौड़ी होती है कि एक औसत साइज का आदमी इससे रेंगकर निकल सकता है. आकार में यह कार के बराबर होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जब ये बच्चे को जन्म देती है तो उसका साइज तकरीबन 7 मीटर लंबा होता है. जन्म के समय ही इसका वजन 2.5 से 4 टन वजनी हो सकता है. NoAA की रिपोर्ट के मुताबिक ब्लू व्हेल मछली का गर्भकाल ही तकरीबन 10 से 12 महीने का होता है. यह मां का दूध पीता है और तेजी से बढ़ता है. छह माह में ही ये दोगुना हो सकता है.
ब्लू व्हेल का मुख्य भोजन छोटे-छोटे समुद्री जीव क्रिल होते हैं. यह एक दिन में तकरीबन 3.6 टन क्रिल खा सकती है. कई अनुमानों में ये भी बताया गया है कि ब्लू व्हेल का खाना एक दिन में तकरीबन 4 करोड़ क्रिल तक हो सकते हैं.
ब्लू व्हेल के साइज का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि यह अपना मुंह खोलकर पानी और क्रिल का बड़ा हिस्सा अंदर खींच लेती है. इसके बाद क्रिल को रोककर पानी को बाहर निकालती है और बेलीन नाम की छन्नी जैसी प्लेटों से क्रिल को छानकर निगल जाती है. व्हेल वॉचिंग हैंडबुक के मुताबिक यह एक बार में 100 टन से ज्यादा पानी खींच सकती है.
इस दैत्याकार जीव की औसत उम्र 80 से 90 साल तक होती है. NOAA के अनुसार इसे लुप्तप्राय प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है. जहाजों से टकराने, मछली पकड़ने के जाल में फंसना और समुद्र में बढ़ता शोर इस जीव के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है.