Last Updated:
फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती ही जा रही है. इस बीच माता कौशल्या का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णा ने फिल्म से जुड़ी अपनी कुछ खास यादें शेयर की हैं. उन्होंने रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ पहली कास्ट रीडिंग सेशन को याद करते हुए दोनों की जमकर तारीफ की. इंदिरा ने बताया कि सेट पर नितेश तिवारी से लेकर पूरी टीम के साथ उनका काम करने का एक्सपीरियंस यादगार रहा.
नई दिल्ली. फिल्ममेकर नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आने वाले हैं. इसी बीच फिल्म में माता कौशल्या का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णा ने फिल्म से जुड़ी कुछ पुरानी यादें ताजा की हैं. उन्होंने रणबीर कपूर, साई पल्लवी और फिल्म की पूरी टीम के साथ पहली बार हुई कास्ट रीडिंग सेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. (फोटो सभारा:instagram@indirakrishna101)
रणबीर कपूर की रामायण फाइनली आज यानी 5 नवंबर को रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा था. फिल्म ने रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है.अब फिल्म में कौशल्या का किरदार निभा रहीं इंदिरा कृष्णा भी फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाईं उन्होंने दिल जीतने वाला पोस्ट किया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इंदिरा कृष्णा ने सोशल मीडिया पर इन फोटो के साथ एक भावुक पोस्ट भी लिखा. उन्होंने बताया कि फिल्म की पहली कास्ट रीडिंग का दिन उनके लिए बेहद खास था. इस दिन को याद करते हुए वह पुरानी यादों में खो गईं. एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की और उन्हें अंदर और बाहर दोनों से खूबसूरत इंसान बताया.(फोटो सभारा:instagram@indirakrishna101)
इंदिरा कृष्णा ने सोशल मीडिया पर इन फोटो के साथ एक भावुक पोस्ट भी लिखा. उन्होंने बताया कि फिल्म की पहली कास्ट रीडिंग का दिन उनके लिए बेहद खास था. इस दिन को याद करते हुए वह पुरानी यादों में खो गईं. एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की और उन्हें अंदर और बाहर दोनों से खूबसूरत इंसान बताया.(फोटो सभारा:instagram@indirakrishna101)
इंदिरा ने रणबीर के सफर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें फिल्म ‘एनिमल’ से लेकर ‘रामायण’ तक के सफर में देखा है. उनके मुताबिक, रणबीर एक बेहतरीन कलाकार होने के साथ-साथ बहुत अच्छी शख्सियत के मालिक भी हैं. उन्होंने रणबीर की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने किरदार को बखूबी निभाया है.(फोटो सभारा:instagram@indirakrishna101)
वहीं, साई पल्लवी के लिए भी इंदिरा ने खास बातें लिखीं. उन्होंने साई की सादगी, मासूमियत और आध्यात्मिक सोच की तारीफ की. इंदिरा ने कहा कि साई की सोच और उनका व्यक्तित्व उन्हें इस मुकाम तक लेकर आया है. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि फिल्म की टीम के सभी लोगों का एक साथ आना शायद किस्मत में ही लिखा था.
इंदिरा ने फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी की भी तारीफ की. उन्होंने बताया कि नितेश कलाकारों से किस तरह भावनाएं निकलवाते हैं, यह देखना उनके लिए शानदार अनुभव था. एक्ट्रेस ने वनवास वाले हिस्से से पहले फिल्माए गए एक सीन को भी याद किया. उन्होंने बताया कि नितेश ने उस सीन में उनकी काफी मदद की थी और उन्हें एक ही टेक में सही शॉट मिल गया था.
इसके अलावा इंदिरा ने रकुल प्रीत सिंह की विनम्रता और खुशमिजाज स्वभाव की तारीफ की. उन्होंने फिल्म में रकुल के शूर्पणखा वाले किरदार को भी सराहा. साथ ही कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने शुरुआत से ही सही कलाकारों को चुनने में अहम भूमिका निभाई. इंदिरा ने जय कर के काम की भी प्रशंसा की और फिल्म के एक बड़े कैमरा सेटअप का जिक्र करते हुए बताया कि वहां 80 से ज्यादा कैमरे लगाए गए थे.
आखिर में इंदिरा ने फिल्म की पूरी टीम के लिए अपना प्यार और आभार जताया. उन्होंने नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और ‘जय श्रीराम’ लिखकर अपनी बात खत्म की.
बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में इंदिरा कृष्णा माता कौशल्या का किरदार निभा रही हैं, जो भगवान राम की मां हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं.