Jaipur News | DSS Rajasthan 2026 | Diamond States Summit Rajasthan | Bhajanlal Sharma


Last Updated:

News18 India Diamond Summit CM Bhajan Lal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने न्यूज18 इंडिया के डायमंड स्टेट समिट में अपनी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के संकल्प पत्र के 78 फीसदी वादे पूरे हो चुके हैं. राजस्थान की पानी की समस्या पर बात करते हुए सीएम ने बताया कि सरकार ने मध्य प्रदेश, हरियाणा और अन्य राज्यों के साथ महत्वपूर्ण समझौते किए हैं. इनमें ERCP परियोजना, यमुना का पानी राजस्थान लाने की योजना, नर्मदा नदी से जुड़ी सहमति और किसाऊ बांध का समझौता शामिल है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन फैसलों से प्रदेश में पानी की समस्या दूर करने की दिशा में काम आगे बढ़ा है.

Top Deals Inside

हर पांच साल में सत्ता बदलने की परंपरा पर क्या बोले सीएम भजनलाल शर्मा?Zoom

सीएम भजनलाल शर्मा बोले- संकल्प पत्र के 78% वादे पूरे

जयपुर. न्यूज18 इंडिया के डायमंड स्टेट समिट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी सरकार के कामकाज, बीजेपी की कार्यशैली और राजस्थान में पानी की समस्या को लेकर कई बातें कहीं. उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने जनता के सामने जो संकल्प पत्र रखा था, उसके 78 फीसदी वादे अब तक पूरे किए जा चुके हैं. सीएम ने कहा कि सरकार ने सभी के सुझाव लेकर काम किया और सत्ता में आने के बाद प्रदेश की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की कोशिश की.

मुख्यमंत्री ने बीजेपी की आंतरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी में नीचे स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिलता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने किसान और गरीबों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाया है. भजनलाल शर्मा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह खुद भी एक साधारण किसान परिवार से आते हैं, लेकिन बीजेपी ने उन्हें राजस्थान के आठ करोड़ लोगों की सेवा करने का मौका दिया.

ग्राउंड वाटर रिचार्ज के लिए ढाई सौ करोड़ के काम
मुख्यमंत्री ने भूजल स्तर बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे ‘कर्मभूमि से मातृभूमि तक’ अभियान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्रवासी राजस्थानियों ने कई गांवों को गोद लिया है. इन गांवों में पानी बचाने और जमीन के भीतर पानी पहुंचाने के लिए करीब 250 करोड़ रुपये के काम हाथ में लिए गए हैं. सीएम के मुताबिक, अभियान के तहत छोटे और बड़े बांध बनाने का काम हो रहा है. इससे बारिश के पानी को रोकने और भूमिगत जल को रिचार्ज करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह से पानी को लेकर समझौते हुए हैं और सिस्टम विकसित किया गया है, उसके आधार पर वह कह सकते हैं कि आने वाले समय में राजस्थान में पानी की कोई कमी नहीं रहेगी.

हर पांच साल में सत्ता बदलने की परंपरा पर क्या बोले सीएम?
राजस्थान में हर पांच साल में सरकार बदलने की राजनीतिक परंपरा को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार बीजेपी फिर से सत्ता में आएगी. उन्होंने इसका आधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन बताया. सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के विजन के कारण इस बार राजस्थान में बीजेपी रिपीट होगी.

सत्ता में आने पर राजस्थान की हालत खराब थी: सीएम
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि जब बीजेपी सरकार सत्ता में आई, तब राजस्थान की हालत जर्जर थी. किसानों के सपने टूट रहे थे, महिलाओं पर अत्याचार चरम पर थे और पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं में निराशा थी. प्रदेश में पानी की व्यवस्था चरमराई हुई थी और बिजली का संकट भी था. उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद सबसे पहले इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लिया गया. इसके बाद उनके समाधान के लिए काम शुरू किया गया. मुख्यमंत्री ने संकल्प पत्र के वादों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार अब तक 78 फीसदी वादे पूरे कर चुकी है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सभी के सुझावों को साथ लेकर आगे बढ़ी है.

एक महीने में मध्य प्रदेश से हुआ समझौता, ERCP को मिली रफ्तार
राजस्थान में पानी की जरूरत और अलग-अलग परियोजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने चार समझौतों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार बनने के एक महीने के भीतर ही मध्य प्रदेश के साथ समझौता हुआ. इससे ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट यानी ERCP को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ. इसके बाद हरियाणा के साथ दूसरा समझौता किया गया. मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस समझौते से राजस्थान में यमुना का पानी आने का रास्ता साफ हुआ. उन्होंने तीसरे समझौते के रूप में नर्मदा नदी से जुड़ी सहमति का जिक्र किया.

छह राज्यों के बीच हुआ किसाऊ बांध का समझौता
मुख्यमंत्री ने चौथे समझौते के तौर पर किसाऊ बांध का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि यह समझौता छह राज्यों के बीच हुआ है. सीएम ने कहा कि इन समझौतों के जरिए राजस्थान में पानी की समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाए गए हैं.



Source link