क्या बेटी का दर्द दूर करेंगे CM? मां के तबादले के लिए सुक्खू के सामने फूट-फूटकर रोने लगी वंशिका, घर से 700KM दूर हैं तैनात

क्या बेटी का दर्द दूर करेंगे CM? मां के तबादले के लिए सुक्खू के सामने फूट-फूटकर रोने लगी वंशिका, घर से 700KM दूर हैं तैनात


Last Updated:

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के चंबा दौरे पर गए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से तीसा में एक स्कूली छात्रा वंशिका फफककर रोते हुए अपनी मां का ट्रांसफर घर के पास करवाने की गुहार लगाई, जिस पर सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

स्कूली छात्रा वंशिका सीएम से मिलकर फूट फूटकर रोने लगी. बीते तीन साल से बेटी मां से दूर रह रही है.

तीसा (चंबा). हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू चंबा दौरे पर हैं. बीती रात को उन्होंने तीसा में रात बिताई. इस दौरान सीएम से आम लोगों ने अपनी समस्याएं बताई. हालांकि, स्कूली छात्रा वंशिका सीएम से मिलकर फूट फूटकर रोने लगी. बीते तीन साल से बेटी मां से दूर रह रही है.

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने बेटी वंशिका ठाकुर की आंखों से आंसू निकल गए. वंशिका ने रोते हुए गुहार लगाई कि उसकी मां को घर के पास किसी स्कूल में तैनात किया जाए. चुराह की जेबीटी टीचर नारो पिछले 3 साल से शिमला जिले के नेरवा में तैनात हैं. ऐसे में वह घर से करीब 700 किलोमीटर दूर नौकरी कर रही हैं. वंशिका चौथी तक मां के साथ रहती थी, अब पांचवीं में घर के पास स्कूल में पढ़ रही है और नवोदय की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि मां को घर के नजदीक स्कूल में तैनात करने के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे. सीएम ने मौके पर ही अफसरों को निर्देश दिए हैं.

वंशिका ने सीएम को बताया कि उसकी माता नेरवा के सोवल स्कूल  में जेबीटी और पिता गिरीश कुमार किसान हैं. वह और उसका भाई पिता के साथ घर पर रहते हैं. मुख्यमंत्री ने बच्ची की मां को भी बुलाकर उनसे पूरी जानकारी हासिल की. इस दौरान महिला टीचर ने सीएम के पैर भी छुएं.  इससे पहले, मुख्यमंत्री ने चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराड़ू कला मंच में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कई घोषणाएं कीं.



Source link