हिमाचल में दिवाली के अगले दिन गोर्वधन पूजा पर हमीरपुर जिले में छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर

हिमाचल में दिवाली के अगले दिन गोर्वधन पूजा पर हमीरपुर जिले में छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर


Last Updated:

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में 9 नवंबर को गोवर्द्धन पूजा के उपलक्ष्य पर स्थानीय अवकाश रहेगा. इस दिन सरकारी कॉलेज, स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे.

Zoom

डीसी गंर्धवा राठौर ने गुरुवार को सभी जिलावासियों को धनतेरस, दिवाली, गोवर्द्धन पूजा और भाई दूज के पर्व की शुभकामनाएं दी.

हमीरपुर.  हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले में दिवाली से अगले दिन यानी गोवर्द्धन पूजा पर 9 नवंबर को सरकारी कॉलेज, स्कूल, दफ्तर समेत अन्य महकमों में सरकारी छुट्टी रहेगी. जिला हमीरपुर में ही यह लोकल छुट्टी घोषित की गई है. इस संबंध में जिलाधीश हमीरपुर की ओर से जनवरी महीने में ही आदेश जारी कर दिए गए थे.

डीसी गंर्धवा राठौर ने गुरुवार को  सभी जिलावासियों को धनतेरस, दिवाली, गोवर्द्धन पूजा और भाई दूज के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए ने सभी जिलावासियों के लिए मंगल कामना की है. उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर में सोमवार 9 नवंबर को गोवर्द्धन पूजा के उपलक्ष्य पर स्थानीय अवकाश रहेगा. उधऱ, शिमला नगर निगम के दायरे में आने वाले सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थान भी 9 नवंबर को छुट्टी के चलते बंद रहेंगे.

दिवाली पर स्कूलों में सरकारी छुट्टियां

दिवाली के चलते हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 6 नवंबर से 10 नवंबर तक बंद रहे हैं. स्कूलों में दिवाली से दो दिन पहले और बाद दो दो दिन की छुट्टी दी गई है. हालांकि, 11 नवंबर को भईया दूज के चलते हिमाचल प्रदेश की सभी महिला कर्मचारियों को छुट्टी रहेगी. हाल ही में सीएम ने करवा चौथ पर पुरुष कर्मचारियों को छुट्टी थी और ऐसे में अब पुरुष कर्मचारी भइया दूज पर भी ऐसी ही उम्मीद सरकार से जता रहे हैं.



Source link