विराट कोहली में घुसी जॉन सीना की आत्मा, 38 की उम्र में बच्चों वाली हरकत, मुंह पर जाकर चिढ़ाने लगे

विराट कोहली में घुसी जॉन सीना की आत्मा, 38 की उम्र में बच्चों वाली हरकत, मुंह पर जाकर चिढ़ाने लगे


होमखेलक्रिकेट

VIDEO: विराट कोहली में घुसी जॉन सीना की आत्मा, 38 की उम्र में बच्चों वाली हरकत

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली बेशक 38 साल के हो गए हैं, लेकिन जब वह मैदान पर खेलने उतरते हैं तो उनके अंदर का बचपना जाग जाता है. ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मैच में देखने को मिला, जब ड्रिंक्स ब्रेक में विराट ने डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स को जॉन सीना के अंदाज में चिढ़ाया.

Zoom

विराट कोहली, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स और रोहित शर्मा (फोटो-सोनी स्पोर्ट्स वीडियो ग्रैप)

नई दिल्ली: एक समय था जब मैदान पर विराट कोहली का विपक्षी टीमों में खौफ होता था. सामने वाली टीम के खिलाड़ी विराट से उलझने से बचते थे, लेकिन धीरे-धीरे अब विराट का स्वभाव बदल गया है. ऐसा नहीं है कि विराट का खौफ पूरी तरह से खत्म हुआ है, आज भी विराट कोहली को आउट करना गेंदबाजों के लिए डेढ़ी खीर बना हुआ है. हालांकि, विराट अब पहले की तरह मैदान पर गुस्सा कम होते हैं.

खास तौर पर फील्डिंग के दौरान विराट स्टेडियम में बजने वाले म्यूजिक हो या फिर साथी खिलाड़ियों के साथ हंसी मजाक, वह खूब एंजॉय करते हैं. विराट का ऐसा ही एक अंदाज न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मैच में देखने को मिला, जब वह कीवी खिलाड़ी डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स को बच्चों की तरह चिढ़ाते हुए दिखे.

मैदान पर जॉन सीना बन गए विराट कोहली

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विराट कोहली WWE के दिग्गज जॉन सीना के अंदाज में डेरिल मिचेल और फिलिप्स के सामने जाकर उन्हें चिढ़ा रहे थे. हालांकि, कीवी खिलाड़ियों ने उस पर रिएक्ट नहीं किया, लेकिन विराट के पीछे खड़े रोहित शर्मा उन्हें देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए. विराट कोहली का ये बच्चों जैसी शरारती अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.



Source link