US Politics after Midterm Election: मिडटर्म चुनाव हारते ही बिखर गया ट्रंप का कुनबा वेंस ने बनाई दूरी हेगसेथ पर महाभियोग का साया

US Politics after Midterm Election: मिडटर्म चुनाव हारते ही बिखर गया ट्रंप का कुनबा वेंस ने बनाई दूरी हेगसेथ पर महाभियोग का साया


होमदुनियाअमेरिका

चुनाव हारते ही बिखरा ट्रंप का कुनबा, वेंस ने बनाई दूरी, हेगसेथ बने बलि का बकरा

Last Updated:

Midterm Election Result 2026 Impact on Republican: अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के रिजल्ट में जिस तरह का उलटफेर हुआ है, उसके बाद रिपब्लिकन पार्टी पूरी तरह से हिल गई है. हर वक्त ट्रंप के साथ खड़े नजर आने वाले जेडी वेंस भी उनसे कतरा रहे हैं और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर तो खतरा महाभियोग का भी मंडराने लगा है.

Zoom

जेडी वेंस ने ईरान युद्ध से किया किनारा. (रॉयटर्स)

US Politics after Midterm Election: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम में दरारें साफ दिखने लगी हैं.  व्हाइट हाउस के गलियारों में अब सन्नाटा नहीं, बल्कि आरोप-प्रत्यारोप की गूंज है. एक तरफ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस खुद को युद्ध से अलग करने की कोशिश में जुटे हैं, तो दूसरी तरफ रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर महाभियोग का खतरा मंडरा रहा है. हार के घाव अभी भरे भी नहीं कि टीम के अंदरूनी संघर्ष ने नया रूप ले लिया है.

4 नवंबर को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने वेंस के 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में उतरने को लेकर अनिश्चितता जताई. उन्होंने कहा- ‘मैं उनसे कई बातें करता हूं, लेकिन देखना होगा क्या होता है. पता नहीं कौन दौड़ में उतरेगा. शायद बहुत लोग, शायद कोई नहीं. शायद वेंस भी नहीं.’ ट्रंप के इन शब्दों में साफ झलकता है कि हार के बाद उत्तराधिकार की बहस शुरू हो चुकी है. वैसे तो वेंस को लंबे समय से ट्रंप का संभावित वारिस माना जाता रहा था, लेकिन अब हालात बदलते दिख रहे हैं.

जेडी वेंस ने खुद को बचाव की मुद्रा में ले लिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबी पोस्ट में उन्होंने साफ लिखा कि हार की असली वजह ईरान युद्ध है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा – ‘हम हारे तो युद्ध की वजह से. राष्ट्रपति ने खुद पिछली रात यह बात कही.’ फरवरी में शुरू हुए अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध ने मतदाताओं का मूड बिगाड़ दिया था. महंगाई और ऊंचे तेल दामों ने रिपब्लिकन पार्टी को भारी नुकसान पहुंचाया. वेंस का यह बयान ट्रंप की सबसे विवादास्पद विदेश नीति से खुद को दूर करने जैसा लगता है.

चुनाव हारते ही रिपब्लिकन पार्टी में दरार. (फोटो क्रेडिट- रॉयटर्स)

इसी बीच पार्टी के अंदर एक और तूफान खड़ा हो गया है. कई रिपब्लिकन सांसद और सहयोगी अब रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को निशाने पर ले रहे हैं. उनका आरोप है कि हेगसेथ ने ही ट्रंप को ईरान पर हमला करने के लिए उकसाया. न कोई निकलने की रणनीति थी, न राजनीतिक नुकसान संभालने की तैयारी.  हाउस में अगले सप्ताह ही हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव लाया जा सकता है. केंटकी के रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने कहा है कि वे यह वोट करवाएंगे और कई सूत्रों के मुताबिक यह प्रस्ताव पास भी हो सकता है. गौरतलब है कि पार्टी के अंदर ट्रंप पर सीधा हमला करने की हिम्मत अभी किसी में नहीं है. दो साल बाकी हैं और ज्यादातर सांसद राष्ट्रपति से नाता तोड़ने को तैयार नहीं लेकिन हेगसेथ के प्रति यह वफादारी नहीं दिख रही.

पीट हेगसेथ (रॉयटर्स).

वे पेंटागन में आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं और कांग्रेस में उनके दोस्त कम ही हैं. हार के बाद अब उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है।ट्रंप की टीम में यह बिखराव सिर्फ सत्ता के संघर्ष का संकेत नहीं, बल्कि गहरी निराशा का भी. चुनाव में हुई ऐतिहासिक हार ने सबको हिला दिया है. वेंस कतराने लगे हैं, हेगसेथ पर खतरा मंडरा रहा है और ट्रंप खुद भविष्य को लेकर असमंजस में हैं. व्हाइट हाउस अब जीत के जश्न का नहीं, बल्कि बचाव और आरोपों का अखाड़ा बनता जा रहा है. सोचा ये जा रहा है कि कैसे हार को पचाया जाए या इसका ठींकरा किसके माथे पर फोड़ा जाए. हेगसेथ की किस्मत खराब है, जो ईरान युद्ध के वक्त वो रक्षा मंत्री थे और अब ऐसा लग रहा है कि उन्हें इसका बड़ा खामियाजा उठाना पड़ेगा.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link