Good News: खुल गया गौर चौक अंडरपास, दौड़ने लगे वाहन, अब नहीं लगेगा जाम

Good News: खुल गया गौर चौक अंडरपास, दौड़ने लगे वाहन, अब नहीं लगेगा जाम


Last Updated:

Gaur Chowk Underpass : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट आने जाने वालों के लिए अच्छी खबर है. गौर चौक अंडरपास का काम पूरा हो चुका है. गौर सिटी चौराहा सुबह और शाम आधे घंटे से ज्यादा लग जाता है. मेट्रो न होने से यहां लोग पहुंचने के लिए कैब और ऑटो पर भी काफी पैसा खर्च करते हैं. सुबह-शाम ऑफिस जाते वक्त यहां कारों का रेला लगता है. मगर, अब जाम के झाम से नहीं जूझना पड़ेगा.

Zoom

गौर चौक अंडरपास खुला.

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट वालों के लिए काम की बात है. अब आपको जाम से नहीं जूझना पड़ेगा. गौर चौक अंडरपास खुल गया है. हालांकि, अभी 5 नवंबर से 3 दिन के लिए ट्रायल के तौर पर ही खोला गया है. इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अंडरपास से वाहनों के आवागमन को परखा जा रहा है. ट्रायल के दौरान सामने आने वाली खामियों को दूर किया जाएगा. कमियां ठीक होने के बाद आम जनता के लिए अंडरपास पूरी तरह खोला जाएगा.

फिलहाल ये नहीं पता कि स्थायी रूप से ये अंडरपास कब खुलेगा. गौर सिटी के 30 हजार परिवारों में करीब डेढ़ लाख की आबादी लंबे समय से गौर चौक अंडरपास खुलने का इंतजार कर रही है. इस अंडरपास के जरिए ग्रेटर नोएडा से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक हाईस्पीड मिल जाएगी. इस चौक का काम पिछले साल 4 फरवरी को शुरू हुआ था. समयावृद्धि के बाद इसे 4 दिसंबर 2026 को पूरा करना था, लेकिन 4 नवंबर 2026 को काम पूरा कर लिया गया.

हर कमी को किया जाएगा दूर
ट्रायल में सुरक्षा, साइनेज, लाइटिंग, जल निकासी और ट्रैफिक प्रबंधन की पूरी जांच ट्रैफिक पुलिस और प्राधिकरण की टीम की मौजूदगी में की जाएगी. ट्रायल के दौरान जो भी कमी आएगी, उसे ठीक करने के बाद जनता के लिए स्थायी रूप से खोला जाएगा. संभावना जताई जा रही है कि 12 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इसे आम जनता को समर्पित किया जा सकता है. वाहन चालकों से ट्रायल के दौरान सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है.

इतने करोड़ हुए खर्च

गौर सिटी से नोएडा एक्सटेंशन जाने वालों को राहत मिलेगी. गाजियाबाद में सिद्धार्थ विहार, विजय नगर, प्रताप विहार से ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाने वालों को फायदा पहुंचेगा. गौर चौक अंडरपास करीब 92 करोड़ के खर्च से बना है. ये 700 मीटर लंबा 6 लेन का अंडरपास है. अंडरपास के अंदर की दीवारों में गौतम बुद्ध की शानदार पेंटिंग बनी है. इस अंडरपास में से 350 मीटर के हिस्से के जंक्शन दोनों ओर बने हैं.

जाम का सबसे बड़ा प्वाइंट था गौड़ चौक
गौड़ चौक से होकर रोज करीब पांच से छह लाख वाहन गुजरते हैं. इस वजह से यहां पर लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई थी. चार मूर्ति गोलचक्कर, किसान चौक, एक मूर्ति गोलचक्कर और नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव इस चौक पर रहता है. सुबह-शाम पीक आवर में यहां लंबा जाम लगता था, जिससे लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती थी. अंडरपास शुरू होने के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच ग्रेटर नोएडा ईस्ट, गाजियाबाद, विजयनगर, नोएडा व दिल्ली की तरफ सीधी आवाजाही आसान हो जाएगी. तीन दिवसीय ट्रायल सफल रहा तो रोज की जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी.



Source link