Last Updated:
Aoora Viral Video: कानपुर के आईआईटी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कोरियन और भोजपुरी का खास अंदाज देखने को मिल रहा. दरअसल, औरा ने जैसे ही भोजपुरी गाना सुना तो डांस करना शुरू कर दिया. स्टेज पर औरा का डांस और सामने झूमती भीड़ ने कार्यक्रम का माहौल और रंगीन बना दिया.
कोरियन सिंगर औरा ने भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके.
कानपुर : सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं. कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं, कुछ हैरान कर देते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें आईआईटी कानपुर का माहौल बिल्कुल अलग नजर आ रहा है. इस बार एक कोरियन कलाकार ने छात्र-छात्राओं के साथ ऐसा डांस किया कि पूरा परिसर तालियों की गूंज से भर गया. इतना ही नहीं, उनका जोश देखकर बाकी बच्चे भी खुद को रोक नहीं पाए और डांस में शामिल हो गए. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा और शेयर किया जा रहा है.
गर्दा उड़ा दिया
दरअसल, बिग बॉस में नजर आए कोरियन एक्टर और के पॉप स्टार ‘औरा’ आईआईटी कानपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे. जैसे ही भोजपुरी एक्टर पवन सिंह का गाना ‘लॉलीपॉप लागेलु’ बजा तो औरा खुद को नहीं रोक पाए. उन्होंने जबरदस्त ठुमके लगाए. स्टेज पर उनकी एनर्जी देखकर लोग भी हैरान रह गए. सब बोल रहे थे कि औरा ने तो गर्दा उड़ा दिया भईया. वहीं मौजूद बच्चों ने भी खूब डांस किया.
लाखों ने देखा वीडियो
वीडियो का सबसे मजेदार पल तब आता है, जब औरा के डांस को देखकर दूसरे खड़े लोग भी खुद को रोक नहीं पाते. धीरे-धीरे कई लोग मंच के पास आ जाते हैं और संगीत की धुन पर झूमने लगते हैं. पूरा माहौल तालियों, हंसी और खुशी से भर जाता है. कई बच्चे अपने मोबाइल फोन से इस यादगार पल को रिकॉर्ड करने लगे. वीडियो को खुद औरा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उनके इस वीडियो को अबतक 378000 लोग देख चुके हैं. वहीं 13 हजार लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिक्रिया दी है.
View this post on Instagram
लोगों ने दी प्रतिक्रिया
बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में भी लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. एक यूजर ने लिखा कि क्रेजीनेस ओवरलोड. वहीं, किसी ने लिखा कोरियन और भोजपुरी का कॉम्बिनेशन. एक ने तो बोल दिया कि पवन सिंह भी पीछे रह गए. स्टेज पर औरा का डांस और सामने झूमती भीड़ ने कार्यक्रम का माहौल और रंगीन बना दिया. कोरियन अंदाज और भोजपुरी बीट्स का यह मेल लोगों का ध्यान खींच रहा है.