‘हां, ईरान जंग के चलते हम हारे’, डोनाल्ड ट्रंप ने कबूला सच, फिर बोले- जरूरत पड़ी तो फिर अटैक करूंगा


होमदुनियाअमेरिका

‘हां, ईरान जंग के चलते हम हारे’, मिड टर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने कबूला सच

Last Updated:

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बाद खुद ट्रंप ने स्वीकार किया कि ईरान युद्ध ने चुनाव नतीजों को प्रभावित किया. उनके मुताबिक, पिछले आठ महीनों से जारी संघर्ष के कारण ईंधन की कीमतें बढ़ीं, जिससे अमेरिकी मतदाता परेशान थे. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी पार्टी की हार के लिए ईरान युद्ध को जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि, ट्रंप ने कहा कि अगर उन्हें दोबारा फैसला लेने का मौका मिले तो वह ईरान के खिलाफ वही कदम उठाएंगे.

Top Deals Inside

'हां, ईरान जंग के चलते हम हारे', मिड टर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने कबूला सचZoom

3. ईरान से जंग पड़ी ट्रंप को भारी, मिडटर्म चुनाव में हार पर अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा कबूलनामा (रॉयटर्स)

अमेरिकी मिड टर्म इलेक्शन रिजल्ट में डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका लगा है. अमेरिकी सीनेट चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की बुरी हार हुई है. हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स और सीनेट… दोनों जगह डेमोक्रेट्स का कब्जा हो गया है. अब सवाल है कि डोनाल्ड ट्रंप की हार का सबसे बड़ा कारण क्या है? इसका खुलासा खुद डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया है. जी हां, डोनाल्ड ट्रंप ने कबूल किया है कि ईरान युद्ध की वजह से ही रिपब्लिकन पार्टी की हार हुई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को स्वीकार किया कि ईरान युद्ध ने देश में हुए मध्यावधि चुनावों को प्रभावित किया. उन्होंने कहा कि मतदाता पिछले आठ महीनों से जारी इस संघर्ष के कारण ईंधन की बढ़ती कीमतों से परेशान थे.

जी हां, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को माना कि ईरान युद्ध उनकी पार्टी की मध्यावधि चुनाव में हार का एक बड़ा कारण था. हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर उन्हें फिर से वही फैसला लेना पड़े, तो वे वही करेंगे. उन्होंने कहा कि तेहरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना जरूरी था.

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस के इस दावे से सहमत हैं कि इसी युद्ध की वजह से रिपब्लिकन पार्टी को हार मिली, तो डोनाल्ड ट्रप ने कहा कि यह बात काफी हद तक सच है. उन्होंने इस संघर्ष के कारण पेट्रोल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की ओर इशारा किया. व्हाइट हाउस में बन रहे एक नए बॉलरूम के पास पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह काफी हद तक सच है, क्योंकि इसकी वजह से थोड़े समय के लिए पेट्रोल की कीमतें बढ़ गई थीं.’

इससे पहले उन्होंने परिणाम आने के बाद एक लचीला और सहयोगात्मक रुख अपनाते हुए संकेत दिया था कि वह डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम कर सकते हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स के एजेंडे को खारिज करने के लिए राष्ट्रपति के विशेषाधिकार (वीटो) का इस्तेमाल करने की धमकी देते हुए भविष्य में राजनीतिक गतिरोध की चेतावनी भी दी.

उन्होंने ‘पॉलिटिको’ से कहा, ‘मैं अगले दो वर्षों तक सिर्फ वहां बैठकर हर चीज पर वीटो नहीं लगाना चाहता.’ अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय एवं आवास व्हाइट हाउस में ट्रंप के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखे जाने वाले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की इस करारी हार का जिम्मेदार राष्ट्रपति के ईरान युद्ध को ठहराया.



Source link