‘एक सामान ऑर्डर किया था, मुझे महंगा लगा’: स्विगी के ही इवेंट में नितिन गडकरी ने ली चुटकी

‘एक सामान ऑर्डर किया था, मुझे महंगा लगा’: स्विगी के ही इवेंट में नितिन गडकरी ने ली चुटकी


होमताजा खबरदेश

‘एक ऑर्डर किया था, मुझे महंगा लगा’: स्विगी के ही इवेंट में गडकरी ने ली चुटकी

Last Updated:

Nitin Gadkari Swiggy Order: नितिन गडकरी ने अपने चिरपरिचित बेबाक और हल्के-फुल्के अंदाज में ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी पर चुटकी लेकर सबको हंसा दिया. स्विगी इंस्टामार्ट के एक आधिकारिक कार्यक्रम के मंच से गडकरी ने अपना निजी अनुभव साझा करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने भी एक बार स्विगी से घर के लिए सामान ऑर्डर किया था, लेकिन बिल देखकर उन्हें कीमतें थोड़ी ज्यादा लगीं.

Zoom

नितिन गडकरी ने स्विगी से सामान मंगाने का अनुभव साझा किया. (फाइल फोटो)

Nitin Gadkari Swiggy Food Order: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 4 नवंबर को मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने एक बार स्विगी से खाने का सामान मंगाया था और उन्हें उसकी कीमत थोड़ी ज्यादा लगी थी. गडकरी ने अपने इस अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि बाजार में प्रतिस्पर्धा और कारोबार का आकार बढ़ने से उपभोक्ताओं के लिए कीमतें स्वाभाविक रूप से कम होती हैं.

स्विगी इंस्टामार्ट के ईवी बैटरी अदला-बदली नेटवर्क और इलेक्ट्रिक वाहन परिवेश पुरस्कारों की शुरुआत के मौके पर हल्के-फुल्के अंदाज में मंत्री ने कहा कि बाजार का दायरा और कारोबार बढ़ने से अंततः उपभोक्ताओं को उचित कीमतों पर सामान मिलने लगता है.

उन्होंने कहा, “मैंने भी एक बार स्विगी से अपने घर के लिए कुछ सामान मंगाया था. मुझे उसकी कीमत थोड़ी ज्यादा लगी. धीरे-धीरे जब प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, तो स्वाभाविक रूप से कीमतें कम हो जाएंगी. कारोबार इसी तरह चलता है. उत्पादन बढ़ने से उचित दरों पर सामान उपलब्ध होता है.” हालांकि, गडकरी ने यह नहीं बताया कि उन्होंने क्या सामान मंगाया था और यह घटना कब की है.



Source link