14 नवंबर तक सील हो आश्रम, वरना…भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी करने पर धीरेंद्र शास्त्री को दामोदर यादव का अल्टीमेटम

14 नवंबर तक सील हो आश्रम, वरना…भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी करने पर धीरेंद्र शास्त्री को दामोदर यादव का अल्टीमेटम


Last Updated:

उज्जैन में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर विरोध तेज हो गया है. आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने टावर चौक पर सभा कर मुख्यमंत्री मोहन यादव को चेतावनी दी. उन्होंने 14 नवंबर तक धीरेंद्र शास्त्री का आश्रम सील करने और कथाओं पर रोक लगाने की मांग की.

Zoom

धीरेंद्र शास्त्री को दामोदर यादव का अल्टीमेटम

उज्जैन. उज्जैन में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर की गई टिप्पणी को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है. मंगलवार को उज्जैन पहुंचे आजाद समाज पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य दामोदर यादव ने टावर चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप सभा कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को खुली चेतावनी दी. बता दें कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की भगवान राम से तुलना करते हुए टिप्पणी की थी..

दामोदर यादव ने सरकार को 14 नवंबर तक का समय देते हुए मांग की कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आश्रम सील किया जाए और उनकी कथाओं पर रोक लगाई जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर वे अपने समर्थकों के साथ एक हजार गाड़ियों के काफिले में बागेश्वर धाम पहुंचेंगे और आश्रम पर ताला लगाने का प्रयास करेंगे. उनके इस बयान के बाद माहौल और गरमा गया है.

क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री ने शिवपुरी के करैरा में कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की मुद्राओं और धाम की तुलना करते हुए कहा था कि राम सीधे खड़े होते हैं, जबकि श्री कृष्ण तीन जगह से टेढ़े होकर खड़े होते हैं. इस टिप्पणी पर विवाद हुआ..

अपने बयान पर दी सफाई
इस बयान के विवाद के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई भी दी है. उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि वह भगवान श्रीकृष्ण के विरोधी नहीं हैं. उन्होंने कहा कि बात भाव में कही थी, लेकिन उनसे चूक हो गई. यदि किसी की भावना आहत हुई है तो वे क्षमा चाहते हैं..



Source link