ये पिच अंशुल के लिए ही बनी थी, शुभमन गिल ने भी पहनाया कंबोज को जीत का सेहरा
Last Updated:
IND vs NZ: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अंशुल कंबोज के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ऑकलैंड की परिस्थितियां इस तेज गेंदबाज के बेहद अनुकूल हैं. मैच में पेसर्स के कमाल और विराट कोहली की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने बारिश से प्रभावित पहले वनडे में पांच विकेट से जीतकर पांच मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल की. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (70 रन देकर चार विकेट), गुरनूर बराड़ (44 रन देकर तीन) और अंशुल कंबोज (10 ओवर में 22 रन देकर दो) ने मिलकर नौ विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 40.2 ओवर में में 185 रन पर ढेर कर दिया.
शुभमन गिल ने अंशुल कंबोज की तारीफ में जमकर कसीदे जड़े.
अंशुल कंबोज ने उछाल भरी विकेट पर बादल छाए रहने की स्थिति में शानदार गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया और न्यूजीलैंड को 185 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई. कंबोज ने कप्तान मिचेल सैंटनर और नाथन स्मिथ को पवेलियन भेजाटी-20 सीरीज जीतने के बाद अब भारत के पास वनडे श्रृंखला में 1-0 की लीड है. गिल ने मैच के बाद कहा:
अंशुल जिस तरह का गेंदबाज है उसे देखते हुए मुझे लगता है कि वह इन परिस्थितियों के लिए बिल्कुल उपयुक्त गेंदबाज है. वह हमेशा तेज गेंदबाजी करता है. गेंद को सीम कराने की कोशिश करता है और पुरानी गेंद से भी अच्छी गेंदबाजी करता है. हमें लगा कि जब विकेट से ज्यादा मदद नहीं मिल रही हो तो वह अतिरिक्त उछाल पैदा कर सकता है और उसने आज जिस तरह से गेंदबाजी की उसे देखना वास्तव में शानदार था.
अंशुल कंबोज बने प्लेयर ऑफ द मैच.
अपने गेंदबाजों की तारीफ करते रहे गिल
गिल ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर तारीफ की. कंबोज के अलावा अर्शदीप सिंह ने चार और गुरनूर बराड़ ने तीन विकेट लिए. दूसरी ओर न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि पहले बल्लेबाजी करते समय उनकी टीम को पिच से मिल रही उछाल को देखकर उन्हें हैरानी हुई.
मिचेल सैंटनर ने कहा, ‘ईडन पार्क की पिच शायद उछाल भरी थी और हमारी उम्मीद से थोड़ी तेज थी. हम इससे उतनी जल्दी तालमेल नहीं बिठा पाए जितनी जल्दी बिठा सकते थे, इसके अलावा भारत ने अच्छी गेंदबाजी भी की.’