आंगन से 5 साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार, दो घंटे तक भाजपा विधायक को बनाया बंधक

आंगन से 5 साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार, दो घंटे तक भाजपा विधायक को बनाया बंधक


Last Updated:

Leopard Attack : उत्तराखंड के देवप्रयाग पौड़ी स्थित खांड्यूसैंण के पास पांच वर्षीय बच्ची पर गुलदार ने हमला कर दिया. उसे घसीटकर जंगल की ओर ले गया और मार डाला. बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी. इसी दौरान गुलदार ने हमला किया. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने भाजपा विधायक का घेराव किया. इसके अलावा, SDO, वन विभाग की टीम और पौड़ी तहसीलदार को बंधक बना लिया. सभी को एक दुकान में बंद कर दिया गया.

Zoom

uttrakhand news leopard attack

देवप्रयाग पौड़ी: देवप्रयाग पौड़ी स्थित खांड्यूसैंण के पास पांच वर्षीय बच्ची पर गुलदार ने हमला कर दिया. उसे घसीटकर जंगल की ओर ले गया और मार डाला. बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी. इसी दौरान गुलदार ने हमला किया. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने भाजपा विधायक का घेराव किया. डीएफओ से धक्का मुक्की की गई. SDO, वन विभाग की टीम और पौड़ी तहसीलदार को बंधक बनाया गया. सभी को एक दुकान में बंद कर लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया गया.

कुछ मीड‍िया र‍िर्पोट्स के मुताबिक, लोगों का कहना है कि क्षेत्र में वन्यजीवों के हमलों की घटनाएं लगातार हो रही है. इसके बावजूद वन विभाग और शासन-प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है. ऐसे में इलाके में रहने वाले लोग दहशत में है. बच्चे घर में भी सुरक्षित नहीं है. वे अपने घरों से भी निकलने में डर रहे है. आंगन और आसपास के रास्तों पर भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं.

डीएफओ के साथ हुई धक्का-मुक्की

हंगामे की जानकारी पर डीएफओ मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगो से बातचीत की. इस दौरान लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की. उनके काफी समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए. जिसके बाद तहसीलदार और एसडीओ को मुक्त किया गया. मामले को लेकर गढ़वाल डीएफओ महातिम यादव का कहना है कि पांच वर्षीय बच्ची आरुषि की मौत हुई है. वह कृष्ण कुमार की बेटी थी. उसपर गुलदार ने हमला किया था. उस वक्त वह घर ओजली जा रही थी. इस घटना में बच्ची की मौत हो गई.

पौड़ी विधायक को बनाया बंधक

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान गुलदार अचानक पहुंच गया. बच्ची पर हमला कर घसीटते हुए झाड़ियों की ओर ले गया। बच्ची के भाई आर्यन शोर मचाना शुरू किया. जबतक लोग इकट्ठा हुए तबतक गुलदार बच्ची को जंगल की ओर ले जा चुका था. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. घटना की जानकारी पर पहुंचे पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी को लोगो ने घेर लिया. उन्हें बंधक बनाकर हंगामा किया गया.

पहले भी एक बच्ची पर गुलदार ने किया था हमला 

लोगो का आरोप है कि इलाके में गुलदार की आवाजाही बनी हुई है. लेकिन, वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. इससे पहले भी एक बच्ची पर गुलदार ने हमला किया था. लेकिन, वह बच गई. घटना को लेकर पौड़ी की उप प्रभागीय अधिकारी (एसडीओ) आयशा बिष्ट का कहना है कि क्षेत्र में गश्त की जा रही है. गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कदम उठाए जा रहे है.



Source link